जब सलमान खान ने भरी पब्लिक में रणबीर कपूर को जड़ा थप्पड़, पिता ने मांगी थी माफ़ी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जब सलमान खान ने भरी पब्लिक में रणबीर कपूर को जड़ा थप्पड़, पिता ने मांगी थी माफ़ी

बॉलीवुड में आए दिन कुछ ना कुछ किस्सा होता ही रहता है। बॉलीवुड सितारें जितना अपने बेहतरीन अभिनय

बॉलीवुड में आए दिन कुछ ना कुछ किस्सा होता ही रहता है। बॉलीवुड सितारें जितना अपने बेहतरीन अभिनय के लिए मशहूर होते हैं उससे कई ज्यादा वह अपने विवदित चर्चो की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वहीं उनके फैंस भी सितारों से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात को जानने के लिए बेहद इच्छुक होते हैं।

salman ranbir

ऐसे में आज हम आपको ऐसी ही दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर और सलमान खान की। हुआ कुछ यूं कि सलमान खान मुंबई के एक क्लब में संजय दत्त के साथ गए थे।

ranbir4 1

उस समय रणबीर कपूर ने इंडस्ट्री में एंट्री ही की थी। खबरों के अनुसार रणबीर और सलमान खान के साथ कुछ बहस हो गई थी। दोनों की बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों स्टार्स लड़ाई करने पर उतर गए थे। कुछ समय बाद सलमान खान ने जब अपना आपा खो दिया तो वह रणबीर कपूर को थप्पड़ और लात मारने लगे। हालांकि इस बीच संजय दत्त ने दोनों के बीच की लड़ाई को वहीं पर खत्म करवाया।

Ranbir Kapoor Salman Khan IANS photos for InUth dot com

सलीम खान ने मांगी माफी

खबरों के अनुसार कुछ समय बाद सलमान खान के पिता सलीम खान ने रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर से इस हुई घटना के लिए माफी भी मांगी थी। सलीम खान के माफी मांगने के बाद दोनों परिवारों में सुलह भी हो गई थी लेकिन आगे चलकर फिर एक ऐसा मोड़ आया।

salmankhan salimkhan759

कि रणबीर कपूर और सलमान खान के रिश्ते में कैटरीना की वजह से मानमुटाव हो गया था। वहीं करण जौहर के मशहूर शो कॉफी विद करण में सलमान खान ने रणबीर कपूर की तुलना कुत्ते से की थी। सलमान ने कहा कि यार रणबीर मुझसे हर चीज छीन रहा है।

salman khan

 

सलमान की तारीफ करने में पीछे नहीं है रणबीर

फिल्म संजू के प्रमोशन के वक्त रणबीर कपूर ने सलमान खान की तारीफ की। रणबीर कपूर से एक इंटरव्यू में सलमान खान और रणबीर कपूर के लिए सवाल पूछा। तो इस प्रश्न पर रणबीर कपूर ने कहा कि सलमान सर और संजय सर से हम सभी को यह बात सीखनी चाहिए कि कभी भी मुखौटा मत पहनो।

sanjay dutt1

 

आगे रणबीर सिंह ने कहा कि यह दोनों सालों से लोगों के दिलों पर राज करते आ रहे हैं। ऐसा नहीं होता यदि दोनों कोई मुखौटा पहने हुए होते। रणबीर के अनुसार सलमान खान और संजय दत्त जैसे अपनी असल जिंदगी मे है वैसे ही वह लोगों के सामने है और यही वजह है कि इन दोनों स्टार्स को लोग इतना प्यार करते हैं।

Ranbir Kapoor Promotes Besharam In Jalandhar 7

दबंग – 3 से निकाले जाने के सवाल पर मलाइका ने बताया क्यों नहीं किया आइटम नंबर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।