जब डॉक्टर की लापरवाही से बिगड़ी थी प्रियंका चोपड़ा की नाक,एक्ट्रेस ने खुद के चेहरे को देखने से कर दिया था इंकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जब डॉक्टर की लापरवाही से बिगड़ी थी प्रियंका चोपड़ा की नाक,एक्ट्रेस ने खुद के चेहरे को देखने से कर दिया था इंकार

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जानी वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं।दरअसल प्रियंका

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जानी वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। दरअसल बॉलीवुड में अभी तक सबसे ज्यादा परचम लहराने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शुमार हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक खूब नाम बनाया हैं।वही ये बात भी सभी जानते हैं की प्रियंका ने खुद को सुन्दर बनाने के लिए कई सर्जेरी का इस्तेमाल किया हैं।और कई बार प्रियंका की यही सर्जेरी उनके ऊपर काफी भारी पड़ गयी हैं। वही इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद ही की हैं।1663565922 267404746 996635897865219 8796502972901864733 n
दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2021 में अपनी ऑटोबायोग्राफी अनफिनिश्ड लॉन्च की थी। इस बुक में प्रियंका ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातों से पर्दा उठाया है।बुक के एक पार्ट में प्रियंका ने अपनी बिगड़ी हुई नोज सर्जरी पर कहा- अस्थमा के कारन मुझे नाक से सास लेने में काफी दिक्कत हो रही थी इस वजह से एक फॅमिली फ्रेंड के कहने पर मैं उनके बताए डॉक्टर के पास सर्जेरी कराने गयी। 
1663565942 253885172 2189333617872852 1633924375022452980 n
जहां डॉक्टर ने देखा कि मेरे नेजल कैविटी में पॉलिप है, जिसे सर्जरी के जरिए हटाना पड़ेगा। वही जब डॉक्टर्स मेरी नाक में मौजूद पॉलिप को हटा रहे थे तो उन्होंने गलती से मेरी नाक का ब्रिज भी शेव कर दिया, जिससे मेरी नाक की बनावट बिगड़ गई। और जैसे ही डॉक्टर्न ने सर्जरी के बाद मेरी नाक पर लगी पट्टियां हटाईं और मेरी नाक दिखी तो मैं और मेरी मां बुरी तरह डर गए। मेरी असली नाक जा चुकी थी। मेरा चेहरा बिल्कुल अलग दिख रहा था। वो मैं थी ही नहीं।
1663565959 195117985 777954439588977 7840854487351596407 n
वही प्रियंका ने आगे बताया की मैं उस वक़्त इतना टूट गयी थी की मैं अपना खुद का चेहरा शीशे में देखने से डर रही थी। और उस वक़्त मुझे ऐसा लगा जैसी अब मेरी ये नाक कभी नहीं सुधरेगी। वही प्रियंका ने इस बात का जिक्र भी किया की उस वक़्त मुझे याद हैं की मीडिया ने मुझे प्लास्टिक चोपड़ा नाम दे दिया था।
1663565998 286876463 1210213086387162 443510890293385243 n
इससे मेरी प्रोफेशनल लाइफ पर बुरा असर पड़ा था। वही इस बिगड़ते हुए सर्जेरी को देखते हुए मुझे दुबारा सर्जेरी करानी पड़ी तब जाके मेरी नाक ठीक हो पाई हैं।वही बॉलीवुड में सिर्फ प्रियंका ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री की कई हसीनाओं ने सुन्दर दिखने के लिए सर्जेरी करा रखी हैं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।