प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जब गए थे पहली बार डेट पर, एक्ट्रेस ने तस्वीर पोस्ट करके लिखी यह खास बात..... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जब गए थे पहली बार डेट पर, एक्ट्रेस ने तस्वीर पोस्ट करके लिखी यह खास बात…..

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमरीका के सिंगर निक जोनास से साल 2018 में शादी की

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमरीका के सिंगर निक जोनास से साल 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी को 1 साल से ज्यादा का समय भी हो गया है। सोशल मीडिया पर दोनों बेहद सक्रिय रहते हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ तस्वीर और वीडियो साझा करते रहते हैं और उनके फैंस को बहुत पसंद आते हैं। 
1590504620 79389898 122697552241088 4082292593275564803 n
हाल ही में एक तस्वीर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस तस्वीर में पति निक उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर साझा करके एक्ट्रेस ने कहा कि निक के साथ डेट पर उनकी पहली तस्वीर है। 
1590504660 87427388 197849698114707 7182542062140313561 n
इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की और कैप्शन में लिखा, आज से 2 साल पहले हमने अपनी पहली तस्वीर एक साथ ली थी। उस दिन के बाद से हर दिन तुम मेरे जीवन में ढेर सारी खुशियां और आनंद लेकर आए हो। निक मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। हमारे जीवन को इतना अविश्वसनीय बनाने के लिए  धन्यवाद। यहां कई और डेट नाइट्स भी हैं। 

निक ने प्रियंका की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, मेरी जिंदगी के सबसे खास दो साल। अब तक प्रियंका और निक की इस तस्वीर को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक दिए हैं। 
1590504452 dd097a62 0edf 4ee0 a78b cb4fd5f87c1c
बता दें कि प्रियंका के साथ निक जोनास ने भी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है और कैप्शन में लिखा, 2 साल पहले उस खूबसूरत महिला के साथ मैं पहली बार डेट प्र गया था। यह मेरे जीवन के सबसे अच्छा दो साल रहे हैं। मैं कितना भाग्यशाली हूं जो मुझे तुम्हारे साथ अपना सारा जीवन बिताना है। मैं आपसे प्यार करता हूं। दो साल मुबारक। दोनों की खूबसूरत जोड़ी की फैंस कमेंट करके तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।