जब मुमताज और शम्मी कपूर के प्यार के चर्चे थे हर जुबान पर, तो मुमताज क्यो नही बनी कपूर खानदान की बहू? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जब मुमताज और शम्मी कपूर के प्यार के चर्चे थे हर जुबान पर, तो मुमताज क्यो नही बनी कपूर खानदान की बहू?

बॉलीवुड का एक वो सुनेहरा दौर था जब बड़ा पर्दा मुमताज की खूबसूरती से चमकता था। ये वही

बॉलीवुड का एक वो सुनेहरा दौर था जब बड़ा पर्दा मुमताज की खूबसूरती से चमकता था। एक्ट्रेस की हर अदा पर फैंस कायल थे। पूरी फिल्म इंडस्ट्री में बस मुमताज की के चर्चे थे। फैंस तो एक्ट्रेस पर दिल हार ही बैठे थे लेकिन उनके साथ काम करने वाले सितारे भी कहा पीछे थे। 60 और 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज ने अपनी शानदार अदाकारी और मासूम चेहरे की वजह से करोड़ों दिलों में अपनी जगह बनाई थी। ये वही दौर था जब शम्मी कपूर और मुमताज़ के प्यार के चर्चे हर ज़ुबान पर थे। 
1651916772 mumtaz1200
इतना ही नहीं शम्मी कपूर तो मुमताज से शादी भी करना चाहते थे लेकिन मुमताज ने उनके शादी के प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया था। हालांकि, मुमताज का शम्मी कपूर के साथ लव अफेयर काफी सुर्खियों में रहा था। दोनों के अफेयर की चर्चा आज भी ग्लैमर वर्ल्ड में होती है। तो आखिर प्यार होने के बावजूद क्यों, मुमताज ने शम्मी कपूर के शादी के प्रपोजल को ठुकराया था ? 
1651916783 mumtaz bollywood g
अब खुद मुमताज ने शम्मी कपूर के मैरिज प्रपोजल को ठुकराए जाने के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, ‘मैंने 17 साल की उम्र में इंडस्ट्री को जॉइन किया था। तो मेरे लिए ये काफी जल्दी था कि मैं सबकुछ त्याग दूं। कपूर पसंद नहीं करते हैं कि उनके परिवार की बहुएं फिल्मी लाइन में जाएं। मेरे पास मेरी फैमिली की जिम्मेदारी थी और सुनिश्चित करना चाहती थी कि वे सही से रहे।’
1651916827 20478479 144699962778553 6542112331504025600 n
मुमताज ने बताया कि, जब उन्होंने शम्मी कपूर को रिजेक्ट किया था, तो कोई इस पर यकीन ही नहीं कर रहा था। एक्ट्रेस ने कहा, ‘शुरू में कोई यकीन ही नहीं करते थे कि मुमताज कभी शम्मी कपूर को मना कर सकती हैं क्योंकि वो कहां थे और हम कहां थे। जमीन-आसमान का फर्क था। तो लोगों को इस पर शक था। उस जमाने में बोलते थे कि ऐसा हो ही नहीं सकता। हो ही नहीं सकता कि शम्मी को मुमताज मना करे।’
1651916838 shammi mumtaz
मुमताज ने यह भी बताया कि, कैसे शम्मी ने उनके मना करने के बाद उनके इरादों पर शक करना शुरू कर दिया था। शम्मी ने मुमताज पर यह भी आरोप लगाया था कि, वह कभी उनसे प्यार नहीं करती थीं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब मैंने उन्हें मना कर दिया, तो उन्होंने शक करना शुरू कर दिया कि, नहीं तुम्हे हीरोइन बनना है, इसलिए तुम मुझसे शादी नहीं करना चाहती, बल्कि तुम मुझसे कभी प्यार नहीं करती थी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।