जब पहली ही नजर में 18 के शाहरूख को 14 की गौरी से हो गया प्यार... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जब पहली ही नजर में 18 के शाहरूख को 14 की गौरी से हो गया प्यार…

NULL

बात 1984 की है जब दिल्ली के पंचशील क्लब में चल रही एक पार्टी में 18 साल के शाहरुख की नजर, 14 साल की गौरी पर पड़ी थी। शाहरुख उन्हें बस देखते ही रह गए थे।

SRK Gauri1

बॉलीवुड में अगर सबसे प्यारे कपल की बात की जाए तो शाहरुख खान और गौरी खान का नाम काफी आगे आता है। और आए भी क्यों ना… ये प्यारी जोड़ी आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। रोमांस के किंग के नाम से फेमस एक्टर शाहरुख खान की पर्सनल लाइफ लव स्टोरी भी कम रोमांटिक नहीं हैं। गौरी को पहली नजर में ही देखते शाहरुख को उनसे प्यार हो गया था। शादी के इतने सालों बाद भी दोनों के प्यार में कोई कमी नहीं अाई है। तीन बच्चों के पैरेंट्स बन चुके इस कपल की लव स्टोरी बहुत ही फिल्मी है। वेलेंटाइन सीरीज की इस कहानी में पढ‍ि़ए कैसे शाहरुख की लव स्टोरी की हैप्पी एंडिंग हुई…

SRK Gauri8

इस फिल्मी लव स्टोरी की शुरुआत एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। शाहरुख 18 साल के और गौरी सिर्फ 14 साल की थीं। शाहरुख ने गौरी को डांस के लिए पूछा तो लेकिन गौरी ने मना करते हुए कहा कि वो अपने बॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं। शाहरुख को बुरा लगा लेकिन असल में गौरी का कोई बॉयफ्रेंड नहीं था वो उस पार्टी में अपने भाई के साथ गई थीं। इसलिए शाहरुख को मना करने को बहाना बना दिया था।

SRK Gauri2

बाद में शाहरुख ने किसी तरह गौरी के घर का नंबर निकाला और फिर बातों के साथ मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ।

SRK Gauri3

एक दिन गौरी, शाहरुख को बिना बताए दोस्तों के साथ आउट ऑफ स्टेशन चली गईं। तब शाहरुख को एहसास हुआ कि वो गौरी के बिना नहीं रह सकते। शाहरुख ने ये बात अपनी मां को बताई। शाहरुख की मां ने उन्हें 10 हजार रुपए दिए और कहा कि उसे ढूंढ लाओ। शाहरुख अपने कुछ दोस्तों के साथ गौरी को पूरे शहर में ढूंढने के लिए निकल पड़े और गौरी उन्हें मिल भी गई।

SRK Gauri4

शाहरुख ने गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस में कामयाब हुए और 25 अक्टूबर 1991 में दोनों की शादी हो गई।

SRK Gauri5

शादी के बाद गौरी अकसर मुबंई से दिल्ली आ जाया करती थीं क्योंकि शाहरुख काम में बिजी रहते थे और गौरी वहां अकेले परेशान होती थी। इस बात का जिक्र शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

SRK Gauri6

दोनों के दो बच्चे हैं आर्यन और सुहाना दोनों ही बच्चे सोशल मीडिया पर काफी एक्ट‍िव हैं।

SRK Gauri7

खबरों कि मानें तो डॉन फिल्म के बाद शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा के बीच अफेयर के चर्चे हुए थे लेकिन गौरी ने इन बातों को इग्नोर कर समय रहते अपने पति को संभाल कर अपना घर टूटने से बचा लिया था। प्रियंका के साथ अफेयर की खबरों पर शाहरुख ने कभी कोई बयान नहीं दिया था।

SRK Gauri9

इस हैपी फैमिली में अबराम के आने के बाद से प्यार और भी बढ़ गया है।

 

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।