अनिल कपूर ने दीपिका पादुकोण को दी यह बड़ी सलाह कहा रणवीर को कभी .... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अनिल कपूर ने दीपिका पादुकोण को दी यह बड़ी सलाह कहा रणवीर को कभी ….

बीते कुछ दिनों से शादी की खबरों को लेकर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड के मशहूर स्टार्स Ranveer

बीते कुछ दिनों से शादी की खबरों को लेकर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड के मशहूर स्टार्स Ranveer Singh और दीपिका पादुकोण ने आखिरकार शादी कर ली है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इटली के लेक कोमो में जाकर शादी की है। बहुत समय से दोनों की शादी को लकर कई तरह की खबरें भी आ रही हैं।

396403 4251486 ranveer deepika 1 updates

लेकिन इस कपल ने अपनी शादी की कुछ ज्यादा फोटोज शेयर नहीं की है। हालांकि लंबे इंतजार के बाद दोनों ने अपनी शादी की फोटो जैसे ही शेयर की थी वैसे ही दीपवीर के फैंस के चेहरों पर खुशी की बाहर आ गई थी।

ranveer 2018 12 1 15 53 49 thumbnail

संजय लीला भंसाली, फराह खान और शाहरूख खान को दिया था पर्सनली जाकर अपनी शादी का न्यौता

Shahrukh khan farah khan sanjay leela bhansali

वहीं साथ ही दोनों को शादी की बधाईयां भी मिलने लगी। दोनों की शादी में बॉलीवुड की कोई भी हस्ती नजर नहीं आई। दीपवीर ने पर्सनली जाकर अपनी शादी का न्यौता संजय लीला भंसाली, फराह खान और शाहरूख खान को दिया था।

420de66590ec46c2c858bb0554b8c3be

हाल ही मे दीपिवीर को लेकर सुपरस्टार अनिल कपूर ने भी एक बड़ा खुलासा किया है। पिंकविला के रिपोर्ट के अनुसार अनिल कपूर ने यह खुलासा एक्ट्रेस नेहा धूपिया के चर्चित शो ‘नो फिल्टर नेहा’ पर किया। अनिल ने बताया कि मुझे याद है जब फिल्म दिल धड़कने दो की शूटिंग के दौरान दीपिका, रणवीर से मिलने सेट पर आई थी। हम शिप पर जा रहे थें तो वह वहीं थी तब मैने दीपिका से कहा “छोड़ना मत इसको यह बहुत ही अच्छा लड़का है। बेहतरीन चुनाव। इससे अच्छा नहीं मिल सकता है।”

322790 deepika

बता दें कि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अनिल कपूर को दीपवीर की शादी का न्योता ना मिलने की वजह से वह कपल से ख़फ़ा हैं। हालांकि बाद मे अनिल कपूर इसे अफवाह करार देते हुए कहा था कि मैं नहीं जानता कि दीपिका और Ranveer Singh पर ख़फ़ा होने की यह खबर कहां से आई है। मैं तो उनके मुंबई रिसेप्शन में जा रहा हूं।”

Screenshot 7 2

दीपिका और रणवीर ने 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने कोंकणी और सिंधी रिवाज से शादी की। हाल ही मे कपल ने मुंबई मे बॉलीवुड सितारों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।