जवान दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं ये एक्टर, शाहिद से सलमान तक ने करवाई है सर्जरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जवान दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं ये एक्टर, शाहिद से सलमान तक ने करवाई है सर्जरी

जवान दिखना किसे पसंद नहीं हैं। हर कोई खुद को जवान रखना चाहता हैं। लेकिन कोई शौख से

जवान दिखना किसे पसंद नहीं हैं।  हर कोई खुस को जवान रखना चाहता हैं।  लेकिन कोई शौख से रखते हैं तो किसी की मज़बूरी होती हैं।  ऐसा हम इसलिए कह रहे की क्यों की फ़िल्मी जगत में जितने एक्टर्स हैं उनकी पर्सनालिटी देख कर तो शायद हर कोई फ़िदा हो जाता होगा। लेकिन क्या कोई इस बात को जानता हैं की इस पर्सनालिटी और इस फिगर को मेन्टेन रखने के लिए कितनी कड़ी मेहनत करनी पड़ती हैं। बॉलीवुड में हीरोइन की सर्जरी के चर्चे तो अक्सर होते हैं। किसी की नोज जॉब तो किसी की लिप जॉब की अफवाह उड़ती है और सोशल मीडिया पर तहलका मच जाता है।  लेकिन क्या आपने कभी बॉलीवुड के एक्टर्स की सर्जरी के बारे में सुना हैं।  अगर नहीं तो आज के इस रिपोर्ट में हम आपको वही बताने जा रहे हैं।  
1652182360 unnamed
शाहि‍द कपूर 
तो इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर हैं बॉलीवुड के हैंडसम हंक शाहिद कपूर।  शाहिद की यंग और डैशिंग पर्सनालिटी पर लडकियां आज भी मर मिट जाने को तैयार रहती हैं। उनकी क्यूटनेस और रफ लुक दोनों को काफी पसंद किया जाता है. लेकिन लगता है कि शाहिद ने भी काफी समय पहले प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी।  अफवाह है कि शाहिद कपूर ने नोज जॉब करवाई थी। 
सैफ अली खान 
बात करे अगले सुपरस्टार की तो इनकी पर्सनालिटी का तो क्या ही कहना हैं।  चार बच्चो पे पिता होने के बाद सैफ ने जिस तरह से खुद को मेन्टेन किया हैं वो वाकई काबिले-तारीफ़ हैं।वही अब कहा जाता है कि सैफ अली खान ने कई बार बोटॉक्स ट्रीटमेंट करवाई है। सैफ के लुक्स पर सवाल तब उठे थे जब कई लोग मान रहे थे कि उन्होंने अपने फेस को लिफ्ट करवाया है और अपनी आंखों के डार्क सर्कल्स को सर्जरी से हटवाया है. वैसे उनकी पहली की और अभी की फोटोज को देखें तो फर्क तो दिखता है।  
1652182407 2020 12$largeimg 1382323060
रणबीर कपूर 
वही बात कर ले अगले सुपरस्टार की तो अभी अभी दूल्हा बने रणबीर की लुक्स के बारे में तो क्या ही कहना।  उनके लुक्स पर हर लडकियां मरी रहती हैं।  यही रणबीर के बारे में भी ऐसा कहा जाता हैं की रणबीर कपूर ने अपना हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था।  यह असल में हेयरलाइन को ठीक करवाने के लिए किया जाता हैं। वही रणबीर की पुरानी फोटोज को देखें तो आपको पता चलेगा कि उनकी हेयरलाइन काफी टेढ़ी-मेढ़ी सी हुआ करती थी।  लेकिन अब पहले से बिलकुल अलग हो गयी हैं।
1652182440 net worth of ranbirसलमान खान 
1652182453 salman khan
भाई अब बात इतने सारे सुपरस्टार की बात कर रहे हैं तो बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान को कैसे भूल सकते हैं। 50  के ऐज में भी भाईजान ने जिस  तरह से खुद को फिट और फाइन रखा हैं वो काफी तारीफ के लायक हैं। वही सलमान खान ने अपने एक इंटरव्यू में अपने हेयर ट्रांसप्लांट के बारे में बात कर चुके हैं। जहां उन्होंने खुद माना था कि उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था।  इसके अलावा कहा जाता है कि सलमान ने बोटॉक्स और चीक फिलर्स भी करवाए हुए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।