Paras Chhabra से ब्रेकअप के बाद इस बिग बॉस कंटेस्टेंट को डेट कर रही हैं Akanksha Puri? खुद किया रिवील - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Paras Chhabra से ब्रेकअप के बाद इस बिग बॉस कंटेस्टेंट को डेट कर रही हैं Akanksha Puri? खुद किया रिवील

बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे हाल ही में पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में आ गए। दरअसल,

‘बिग बॉस 16’ से फेम पाने वाले शिव ठाकरे इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में बने हुए हैं। बिग बॉस के घर में रहकर सबका दिल जीतने वाले शिव ठाकरे जल्द ही कलर्स के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आने वाले हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में एंट्री के बीच शिव की लव लाइफ चर्चा में बनी हुई है। 
1682406201 342872118 3516688948620455 9023991262268021329 n
दरअसल, शिव ठाकरे को लेकर खबरें है कि वो इस समय बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड को डेट कर रहे हैं। शिव और पारस की एक्स गर्लफ्रेंड एक जानी एक्ट्रेस हैं और वो हाल ही में टीवी शो ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ में नजर आई थीं। जी हां आप सही सोच रहे हैं कि हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की। इन दिनों आकांक्षा और शिव के अफेयर के चर्चे खूब हो रहे हैं।
1682406237 340952487 1163052887705127 1219746444680196055 n
आकांक्षा पुरी और शिव ठाकरे को पिछले कुछ दिनों  कुछ इवेंट्स में एक साथ देखा गया। जहां दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। तभी से इनकी डेटिंग की अफवाहें तेजी से उड़ रही हैं। फिल्मी गलियारों से आए दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती है, ऐसे में फैंस ये बात जानने के लिए काफी एक्साइटेड है कि क्या सच में ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं इस मामले पर अब आकांक्षा पुरी ने चुप्पी तोड़ी है।
1682406396 329734800 241545658245028 3065756252281723307 n
हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में आकांक्षा पुरी ने बताया कि वो बिग बॉस मराठी विनर शिव ठाकरे को डेट नहीं कर रही हैं। इसी के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर कहा, “ये खबरें पूरी तरह से झूठी हैं। लेकिन शिव ठाकरे बहुत अच्छा और बड़े दिल वाला इंसान है। दुर्भाग्य की बात ये है कि मुझे लाइफ पार्टनर के तौर पर कभी अच्छा इंसान मिला ही नहीं।” शिव का नाम आकांक्षा से पहले एक्ट्रेस निमृत कौर आहलुवालिया से भी जुड़ा था।
1682406258 342298389 183567704137177 287360361176359111 n
बता दें कि आकांक्षा पुरी ने एक्टर पारस छाबड़ा को भी डेट किया है। लेकिन ‘बिग बॉस 13’ में पारस की एंट्री के बाद उनका और आकांक्षा का ब्रेकअप हो गया था। बीते साल आकांक्षा फेमस सिंगर मीका सिंह के स्वयंवर में भी नजर आईं थी, जहां मीका ने उन्हें अपनी दुल्हनिया चुनी। लेकिन दोनों ने शादी नहीं की और यहां तक कि आकांक्षा पुरी ने भी मीका को अपना दोस्त ही बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।