Parineeti-Raghav की सगाई को लेकर क्या बोली प्रियंका की मां? इस नए कपल को लेकर मधु चोपड़ा ने कही ये बात! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Parineeti-Raghav की सगाई को लेकर क्या बोली प्रियंका की मां? इस नए कपल को लेकर मधु चोपड़ा ने कही ये बात!

बॉलीवुड से राजनीती जगत का मेल करने जा रहे हैं कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज फाइनली

बॉलीवुड से लेकर रानीति जगत तक जिस कपल के चर्चे हो रहे हैं उनके नाम से तो आज सभी वाखिफ हैं। फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का नाम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। 13 मई की शनिवार को परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के सासंद राघव चड्ढा के साथ सगाई रचाने जा रही हैं। जिसके लिए ना सिर्फ देश बल्कि विदेशो से भी इनके फ्रेंड्स और रिश्तेदार इनकी इंगेजमेंट अटेंड करने आ रहे हैं। 
1683955763 rdyrb1v8qnmrff4k 1683901871
लंबे समय से परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा के अफेयर की सुर्खियां बनी हुईं हैं। जिसके चलते कई बार दोनों को रेस्टुरेंट और डिनर डेट्स से स्पॉट किया गया हैं। इस बीच परिणीति की कजिन और सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने भी परी और राघव की सगाई को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। 
परी-राघव की सगाई को लेकर क्या बोलीं मधु चोपड़ा
1683955804 madhu chopra parineeti
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई से जुड़ी खबरें लगातार सामने आ रही हैं। दोनों के घरो को भी चमचमाती लाइटों से सजा दिया गया हैं। इस बीच इन दोनों की सगाई को लेकर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान खास बातचीत की है। मधु ने कहा है कि-  “परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई को लेकर मैं काफी खुश और एक्साइटेड हूं, हमारा आशीर्वाद हमेशा इन दोनों के साथ रहेगा. इस तरह से सगाई से पहले मधु चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को बेस्ट विशेस भी दे दी हैं”.
1683955914 article 2023513121135876438000
खबर है कि दिल्ली के कपूरथला हाउस में होने वाली परी और राघव की सगाई की गेस्ट लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा उनके पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा का नाम भी शामिल हैं। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि कल फैमिली फंक्शन में ये सभी एक साथ नजर आने वाले हैं। साथ ही इस ख़ुशी के माहौल में राजीनीति जगत से भी कई बड़ी हस्तियां अपनी शिरकत देती नज़र आएँगी। 
जानिए परी और राघव की सगाई की डिटेल्स 
1683955995 img 20230512 wa0049
13 मई यानी कल राजधानी दिल्ली के कनॉट पैलेस के निकट कपूरथला हाउस में बी टाउन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की सगाई का खास प्रोग्राम रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्टस में ये भी बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित राजनीति के गलियारे से लेकर बॉलीवुड के फिल्मी सितारे भी परी और राघव की सगाई में शामिल हो सकते हैं। तो ये कहना गलत नहीं होगा की इनकी सगाई में बॉलीवुड से लेकर राजनीती जगत का मेल होता दिखेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।