बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के लिए गम का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के मृत्यु से अभी परिवार उबरा भी नहीं है कि इसके 5 सदस्य एक साथ इस दुनिया को छोड़कर चले बसे हैं। ताजा खबरों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत के 5 रिश्तेदारों की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। ये लोग कार से ट्रैवल कर रहे थे, तभी ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में 4 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
जानकारी की मानें तो ट्रक और सूमो के बीच भयानक टक्कर हुई। जिसमें 6 लोगों की जान चली गई। इनमें से पांच सदस्य सुशांत के रिश्तेदार हैं। वहीं एक सूमो चला रहा ड्राइवर है। सूमो में कुल 10 लोग सवार थे। ये सभी लोग पटना हरियाणा के सीनियर पुलिस ऑफिसर ओपी सिंह की बहन गीता देवी के अंतिम संस्कार पर पहुंचे थे। बता दें कि ओपी सिंह सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं।
लखीसराय के एसपी सुशील कुमार ने एक्सीडेंट पर बयान जारी करते हुए कहा है, ‘यह कार और ट्रक के बीच हुई एक जोरदार टक्कर थी, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जो लोग एक्सीडेंट में घायल हुए हैं उनके अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।’
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु 14 जून 2020 के दिन हुई थी। एक्टर ने अपने मुंबई स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु संदिग्ध हालातों में हुई, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। एक्टर ने खुद को फांसी क्यों लगाई, यह अब तक पता नहीं चला है। सुशांत सिंह राजपूत इंडस्ट्री के उभरते सितारे थे, जिस कारण उनके फैंस आज भी दुखी हैं।