वेडिंग फंक्शन में साड़ी स्टाइलिश दिखना है तो आप कृति सेनन के लुक्स को भी रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल हर तरह के ड्रेस में खूबसूरत लगती हैं।
अगर आप साड़ी पहनने का मन बनी रही हैं तो कृति के इन लुक्स से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
कृति सैनन ने हाल ही में यह व्हाइट रफ़ल साड़ी पहनी थी, जो जैनब सलमान लेबल की है। इसे कृति ने व्हाइट स्टड ईयररिंग्स, पर्ल चोकर और स्लीक बन के साथ पेयर किया था।
दिलनाज लेबल की इस ब्लैक नेट साड़ी को कृति ने क्रिस्टल एम्बेलिश्ड हॉल्टर ब्लाउज के साथ पेयर किया था, जिससे उनका यह लुक गॉर्जियस दिख रहा था।
कृति ने कुछ महीनों पहले यह गोल्डन साड़ी पहनी थी, जो फाल्गुनी शेन पीकॉक लेबल की है। यह साड़ी सीक्विन और फेदर वाली है, जिसे कृति ने टैसल वाली फुल स्लीव ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था।
कृति सैनन की यह पिंक साड़ी भी फाल्गुनी शेन पीकॉक लेबल की है। यह दरअसल एक साड़ी गाउन है, जो फुशिया पिंक कलर में है। इस अपर स्वरोस्की स्टोन्स, सीक्विन और बीड्स लगे हुए हैं।
इसे कृति ने ब्रालेट स्टाइल वाले ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। पिंक एनेमल झुमके और हाथ में एक कंगन के साथ कृति त्योहारों के लिए रेडी दिख रही हैं।
कृति ने अपनी फिल्म “भेड़िया” के प्रमोशन के लिए यह आकांक्षा गजरिया लेबल की इस साड़ी को पहना था। यह एक सीक्विन साड़ी है, जिसे कृति ने मतचीन कलर लेकिन प्लेन ब्रालेट स्टाइल की साड़ी के साथ पेयर किया था।
इसके साथ कृति ने बीच मांग के साथ लो बन बनाया था। शिमर मेकअप और ब्राउन लिपस्टिक के साथ वह गॉर्जियस दिख रही थीं। इसके साथ उन्होंने गोल्डन स्टड ईयररिंग्स पहनी है।