सलवार सूट पहने माथे पर बिंदी लगाई Nysa Devgan ने एथनिक लुक में ढाया कहर, तस्वीरें कर देंगी हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सलवार सूट पहने माथे पर बिंदी लगाई Nysa Devgan ने एथनिक लुक में ढाया कहर, तस्वीरें कर देंगी हैरान

अजय देवगन की लाड़ली न्यासा देवगन भले ही फिल्मों से दूर रहती हैं। लेकिन एक्ट्रेस आए दिन बी-टाउन

अजय देवगन की लाड़ली  न्यासा देवगन भले ही फिल्मों से दूर रहती हैं। लेकिन एक्ट्रेस आए दिन बी-टाउन की पार्टीज में शिरकत करती हुई देखी जाती हैं। दरअसल अधिकतर हम न्यासा को वेस्टर्न कपड़ो में ही देखते हैं। जहां वो हॉट बनकर लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं। लेकिन इस बार न्यासा ने ठीक इसका उल्टा कर दिखाया। जहां न्यासा देवगन का ये बदला रूप देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 
1676963903 251913147 316021176589000 4939810275422955537 n
दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस को ग्रामीण अहमदनगर में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए स्पॉट किया गया हैं। जहां न्यासा विरगांव के वंचित स्कूली छात्रों से मिलने पहुंची थी। बता दे की यह विरगांव के वंचित स्कूली छात्रों के लिए अजय के एनवाई फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई एक पहल के तहत हुआ। जहां अपने पापा के इस पहल को उनकी लाड़ली न्यासा ने करीब से जानने की कोशिश की हैं। 
बता दे की न्यासा इस एथनिक लुक में काफी ज्यादा खूबसूरत दिख रही थी। जहां इस दौरान एक्ट्रेस ने पिले कलर का सलवार-सूट पहन रखा हैं। साथ ही इस दौरान न्यासा ने माथे पर बिंदी भी लगा रखी हैं। वही अब एक्ट्रेस का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। साथ ही फैंस अब इसपर जमकर कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। 
जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की “मुझे लगता है कि न्यासा एक दिन बहुत बड़ी स्टार बन जाएगी।” एक अन्य ने ट्वीट किया, “अजय सर आज बहुत प्राउड फील किए होंगे।” वहीं एक ने न्यासा की सलवार सूट में तस्वीर देखकर लिखा, ”Poo बनी पारवती”।ऐसे ही अब ढेरो कमेंट न्यासा देवगन के पोस्ट पर देखने को मिल रही हैं। बता दे की न्यासा अजय और काजोल की बड़ी बेटी हैं। न्यासा का एक भाई भी है जिसका नाम युग देवगन रखा हैं। 
1676963933 312741015 661632845543655 4837023022935465611 n
न्यासा फिलहाल स्विटजरलैंड में अपनी आगे की पढ़ाई कर रही हैं। हालांकि, ”न्यासा ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह आने वाले वक्त में इंडस्ट्री का हिस्सा बनेंगी कि नहीं लेकिन कुछ वक्त पहले अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि न्यासा के बॉलीवुड में आने का कोई प्लान नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।