ग्रीन साड़ी पहने,बालों में गजरा लगाए शहनाज गिल का ये ट्रेडिशनल लुक देख हो जाएंगे दीवाने - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ग्रीन साड़ी पहने,बालों में गजरा लगाए शहनाज गिल का ये ट्रेडिशनल लुक देख हो जाएंगे दीवाने

बॉलीवुड की सबसे चुलबुली और सबके दिलों पर राज करने वाली शहनाज़ गिल आए दिन सुर्ख़ियों में बनी

बॉलीवुड की सबसे चुलबुली और सबके दिलों पर राज करने वाली शहनाज़ गिल आए दिन सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। बिग बॉस से सुर्ख़ियों में आई शहनाज़ आज अपनी मेहनत और संघर्ष के बदौलत इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती से में एक कही जाती हैं। बिग बॉस के घर में हमने भले शहनाज़ को एक चबी-चबी सी लड़की के रूप में देखा था। लेकिन अब शहनाज़ ने अपने आप को पूरी तरह से बदल दिया है। शहनाज़ का फिगर देख लोगों के पसीने छूट जाते हैं। 
1666175488 311097711 872995153653333 5317510682832326091 n
वही शहनाज़ का अब एक नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा मचा रहा हैं। जहां शहनाज़ ने एक बार फिर ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में शहनाज ग्रीन साड़ी में बालों में गजरा लगाए हुए हाथों में मैचिंग चूड़ी पहने हुए दिखाई दीं। जिसमें शहनाज बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

शहनाज़ के लुक की बात करे तो एक्ट्रेस ने इस दौरान एक्ट्रेस ने फूल इंडियन लुक धारण किया हैं। जहां ग्रीन रंग के सिल्क साड़ी में शहनाज़ बला की खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही इस दौरान सना ने ग्रीन कलर का गले में चोकर भी पहना हैं और अपने आँखों को बोल्ड आई मेकअप किया हैं। और बालों शहनाज़ ने गजरा लगा रखा हैं। साथ ही इस दौरान शहनाज़ झूमर के पीछे बेहद कातिलाना लुक देती हुई नजर आ रही हैं। 
1666175526 311308860 517930993018847 2365140353608102801 n
वही एक्ट्रेस का ये इंडियन लुक इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस शहनाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।और शहनाज़ के सुंदरता के लोग कायल होते हुए दिख रहे हैं। वही शहनाज़ ने जिस तरह से खुद के अंदर ये बदलाव लाया है वह वाकई काबिल-ए-तारीफ़ हैं। 
1666175542 310900862 638701187711288 3023228752132116137 n
वही शहनाज़ के इस पोस्ट पर उनके फैंस  तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए उनके लुक की तारीफ की हैं एक यूजर ने उन्हें ‘खूबसूरत’ कहा। वहीं कई यूजर्स ने उनके हॉर्ट और फायर वाली इमोजी शेयर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।