क्या कल के दिन Salman Khan को सता रहा अपने मौत का डर? परेशान होकर एक्टर ने फैंस से की दुआओं की मांग! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या कल के दिन Salman Khan को सता रहा अपने मौत का डर? परेशान होकर एक्टर ने फैंस से की दुआओं की मांग!

बॉलीवुड के भाईजान सलामन इन दिनों अपने पर्सनल और प्रोफ़ेशनल दोनों ही लाइफ को लेकर खूब सुर्ख़ियों में

बॉलीवुड के भाईजान सलामन इन दिनों अपने पर्सनल और प्रोफ़ेशनल दोनों ही लाइफ को लेकर खूब सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। दरअसल सलमान खान की हालिया रिलीज हुई फिल्म किसी का भाई किसी की जान परदे पर खूब धमाल मचाता हुआ नजर आ रहा हैं। फिल्म को क्रिटिक में भले ही मिले-जुले रिस्पांस मिल रहे हैं। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने फैंस का खूब दिल जीता हैं। ऐस में सलमान को लगातर मारने की भी धमकी मिल रही हैं। इसी बीच ना जाने क्यों सलमान को कल की खूब चिंता सताने लगी हैं। 
1682589146 340838423 6050326998414225 3384587251582428411 n
दरसल सलमान खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमे सलमान का लुक तो हमेशा की तरह ही किलर लग रहा हैं। लेकिन सलमान खान का कैप्शन देख लोग सोच में डूब गए हैं। बता दे की सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउट से एक पोस्ट शेयर किया है। 

इसमें वह फैंस से दुआ करने की अपील कर रहे हैं। सलमान का कहना है कि कल पता नहीं क्या हो? दुआ करो। अगर, यह सुनकर आप भाईजान को लेकर चिंतित हो उठे हैं तो बता दें कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। सबकुछ ठीक है। सलमान खान ने यह पोस्ट आज होने वाले फिल्मफेयर अवॉर्ड को लेकर किया है।
1682589205 341857342 1082700972688790 2929120636612870002 n
सलमान खान ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन भी शेयर किया है। सलमान खान ने कैप्शन फिल्म फेयर को लेकर लिखा, ‘बस अच्छे से हो जाये, दुआ करो क्यूंकि दूआओं में हैं बड़ा दम, वन्दे मातरम्।’ सलमान खान की इस तस्वीर पर उनके फैंस जमकर कमेंट करते हुए नजर आए। कैप्शन पढ़कर कुछ फैंस दुखी भी नजर आए। वही अब एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। 
1682589227 1
1682589232 2
1682589237 3
1682589214 340838423 6050326998414225 3384587251582428411 n
जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘आपके लिए करना दुआ यही है हमारी दुआ’, तो वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की, ‘बॉलीवुड का बाप’, वही एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया है की, सब अच्छा होगा खुदा अच्छे इंसान की परीक्षा लेता हैं,पर उसे कभी निराश नहीं होने देता हैं। 
1682589261 341174768 547813694146255 3865012044461073065 n
वही एक यूजर ने लिखा है- ‘ये वो प्लेयर है जिसे गेम भले ही न आता हो लेकिन जब मैदान में उतरा ना तो खलबली मचा देगा। वही अब इस तरह के ढेरो कमेंट कर यूजर लगातर सलमान का हौसला बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्मफेयर अवॉर्ड आज शाम मुंबई में होने जा रहे हैं। सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।