हैरी पॉटर का किरदार निभाना चाहता हूं: दर्शील सफारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हैरी पॉटर का किरदार निभाना चाहता हूं: दर्शील सफारी

NULL

बॉलीवुड बाल कलाकार दर्शील सफारी सिल्वर स्क्रीन पर हैरी पॉटर का किरदार निभाना चाहते हैं। जे.के. रोलिंग द्वारा लिखी गई हैरी पॉटर सीरीज की सात किताबें जबर्दस्त सफल रही थीं और इन पर बनीं आठ शानदार फिल्मों ने भी जादू की दुनिया को पर्दे पर बखूबी साकार किया। मूवी चैनल एंड पिक्चर्स 17 सितंबर से हर रविवार सुबह 11 बजे’हैरी पॉटर फिल्म सीरीज’ हिंदी में दिखाने जा रहा है। एंड पिक्चर्स ने इस फिल्म सीरीज को प्रस्तुत करने के लिए तारे जमीं पर फेम दर्शील सफारी को चुना है।

2 276

दर्शील सफारी ने बताया, ”किसी भी अन्य बच्चे की तरह मैं भी बचपन से हैरी पॉटर सीरीज का बड़ा फैन रहा हूं। मुझे लगता है कि एंड पिक्चर्स पर सभी को इस जादुई रोमांच का अनुभव करना चाहिए। एक समय था जब स्कूल में मैं पेंसिल और लकड़ी से इसी तरह से जादू करता था। हर कलाकार का एक ड्रीम रोल होता है और मेरा भी बचपन से सपना है कि मैं जादू के इस स्कूल का हिस्सा बनूं। मुझे हैरी, रॉन और हरमॉइनी के बीच केमिस्ट्री बहुत पसंद है। मैं उम्मीद करता हूं कि जब कभी हैरी पॉटर भारत में बनेगी तो मुझे उसमें हैरी का किरदार निभाने का मौका मिलेगा।”

3 252

हैरी पॉटर फिल्म सीरीज की शुरुआत 17 सितंबर को सुबह 11 बजे फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द सार्सरर स्टोन’ से होगी। इसके बाद सीरीज की सात अन्य फिल्में दिखायी जायेगी। सीरीज की आठवीं फिल्म हैरी पॉटर द डेथली हैलौज पार्ट 2 पांच नवंबर को दिखायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।