Punjabi Look चाहिए ? Shehnaaz Gill से पाए परफेक्ट इंस्पिरेशन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Punjabi look चाहिए ? Shehnaaz Gill से पाए परफेक्ट इंस्पिरेशन

Shehnaaz Gill के पंजाबी लुक से पाएं स्टाइल टिप्स

469739944 1566224900698091 7530112546411760583 n

अगर आप ट्रेडिशनल पंजाबी लुक को अपनाने का सोच रही हैं, तो शहनाज गिल से बेहतर इंस्पिरेशन कोई और नहीं हो सकती।

469657030 970412488245992 8909388468270889657 n

शहनाज गिल को पंजाब की कैटरिना कैफ कहा जाता है, और उन्होंने अपनी सादगी, चुलबुले अंदाज़ और फैशन सेंस से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है।

469240611 838250354966147 977209028608567379 n

शहनाज का हर लुक कुछ न कुछ खास कहता है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ट्रेडिशनल सूट्स में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिनमें उनका ग्रेस और एलिगेंस साफ झलकता है। चाहे त्योहार हो, शादी का फंक्शन या फिर गुरुद्वारा जाना हो- शहनाज के पास हर मौके के लिए एक शानदार लुक है।

469749904 2276411979395452 6785551976731352916 n

आप देख सकते है शहनाज ने मेहरून रंग का वेलवेट सूट पहना है, जो बेहद क्लासिक लग रहा है। इसका रिच कलर और फेब्रिक दोनों ही इस लुक को रॉयल बना देते हैं।

469718573 568905582424751 754249681125038383 n

अगर आप किसी शादी या रिंग सेरेमनी में जा रही हैं, तो इस तरह का सूट परफेक्ट चॉइस हो सकता है।

Wedding looks : लहंगा से लेकर साड़ी तक Tejasswi Prakash के लुक्स से ले इंस्पिरेशन 469128356 1133920014764725 716198055425081834 n 1

शहनाज का ब्लू कलर का सूट भी लोगों को बहुत पसंद आया। इसका सिंपल लेकिन स्टाइलिश डिजाइन और शहनाज का कॉन्फिडेंस इसे और भी खास बनाता है।

469107634 582376984486884 5366233525143554120 n

अगर आप किसी पारिवारिक गेट-टुगेदर या हल्दी जैसे फंक्शन में जा रही हैं, तो इस तरह का सूट ट्राय कर सकती हैं।

481591320 18359262214181694 139620744387319868 n

अगर आप मंदिर या गुरुद्वारा जाने का प्लान बना रही हैं, तो शहनाज के सिंपल लुक से प्रेरणा ले सकती हैं। हल्के रंग और कॉटन या लिनेन फैब्रिक का सूट गर्मियों में बेस्ट ऑप्शन है। यह न केवल आपको शालीन लुक देगा, बल्कि आपको दिन भर फ्रेश और कम्फर्टेबल भी रखेगा।

479911312 18357677611181694 4016055864963109835 n

शहनाज गिल का स्टाइल सिर्फ फैशन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पंजाब की खूबसूरत संस्कृति और परंपरा को भी दर्शाता है। उनका हर लुक एक कहानी कहता है- ग्रेस, आत्मविश्वास और अपने कल्चर पर गर्व की कहानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।