वृशिका मेहता ने सगाई कर फैंस के साथ दोस्तों को भी किया सरप्राइज, इस लड़के पर आया एक्ट्रेस का दिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वृशिका मेहता ने सगाई कर फैंस के साथ दोस्तों को भी किया सरप्राइज, इस लड़के पर आया एक्ट्रेस का दिल

दिल दोस्ती डांस फेम एक्ट्रेस वृशिका मेहता ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। सोशल मीडिया

दिल दोस्ती डांस फेम एक्ट्रेस वृशिका मेहता ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कर एक बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। जिसे देख फैंस तो फैंस एक्ट्रेस के दोस्त भी शॉक हो गए हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी ज़िन्दगी का एक बड़ा कदम उठा लिया है। अब उन्होंने सगाई कर ली है, जिसके बाद उन्होंने अपने होने वाले दूल्हे के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर उन्हें सभी से मिलवाया है। 
आपको बता दें, एक्ट्रेस को फेम D3 में शेरोन राय प्रकाश के रोल से मिला था। जहां एक्ट्रेस की खूबसूरती के साथ उनके डांस को भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया था। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नज़र आई थी। साथ ही टीवी के अलावा सोशल मीडिया पर भी वृशिका मेहता अपने फैंस से जुडी रहती हैं। उनके डांसिंग वीडियो सभी को इम्प्रेस कर देते हैं। 
1671434093 vrushika mehtas dream date will be all adventurous and hatke
लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से सभी को चौंका दिया है। दरअसल, किसी को भी अंदाज़ा नहीं था कि एक्ट्रेस सगाई करने वाली हैं। लेकिन अब उन्होंने सौरभ घेडिया नाम के शख्स से हमेशा साथ निभाने का वादा कर लिया है। आपको बता दें, भले ही वृशिका के मंगेतर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन उनके इंस्टाग्राम बायो से पता चला है कि वो टोरंटो में रहते हैं।

वहीं, बात अगर सगाई की फोटोज की करें तो वृशिका ने अपनी सगाई के लिए ग्रे रंग का भारी लहंगा चुना, जबकि सौरभ ने भी कलर कोऑर्डिनेट कर ग्रे शेरवानी पहनी। दोनों को इस तस्वीरों में बेहद खुश देखा जा सकता है। दोनों एक-दूसरे में खोए हुए, एक-दूसरे को थामे हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं, कमेंट बॉक्स में लोगों ने एक्ट्रेस को इस खास दिन के लिए बधाई दी हैं और एक्ट्रेस के दोस्तों ने इस ड्रीम इंगेजमेंट का वीडियो देख कपल पर प्यार लुटाया है। 

अब एक्ट्रेस की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। हर कोई एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फिदा होता नज़र आ रहा है और चाहने वालो ने अब बधाइयों का तांता लगा दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।