विवेक ओबेरॉय के सलमान-ऐश्वर्या मीम पर अमिताभ बच्चन ने इस तरह दी चेतावनी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विवेक ओबेरॉय के सलमान-ऐश्वर्या मीम पर अमिताभ बच्चन ने इस तरह दी चेतावनी

बीते सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्वीट से सबको चौंका दिया। इन दिनों सोशल मीडिया

बीते सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्वीट से सबको चौंका दिया। इन दिनों सोशल मीडिया पर एग्जिट पोल वाले ट्वीट और मीम जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच विवेक ओबेरॉय ने भी सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके परिवार की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट कर दी जिसके बाद इंटरनेट पर लोगों ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर दिया। इंटरनेट यूजर्स के अलावा विवेक ओबेरॉय पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी भड़क गए हैं।

1558556651 57472002 412291132682175 2272741315653605347 n

विवेक ने ऐसे में इस ट्वीट को तो डिलीट कर दिया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक ट्वीट पोस्ट किया है जिसके बाद सब यही कायस लगा रहे हैं कि यह ट्वीट बिग बी ने विवेक ओबेरॉय के लिए किया है। दरअसल इस पोस्ट में बिग बी ने सोशल मीडिया पर कोई भी ट्वीट डालने से पहले आगाह रहने की बात की है।

1558556651 43913836 264019647651782 201008350262654009 n

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके आगाह किया

बिग बी ने विवेक के इस ट्वीट से पहले एक ट्वीट किया था। अमिताभ बच्चन ने अपने इस ट्वीट में लिखा, सोशल मीडिया पर सोच समझकर जिक्र करो, ऐ दोस्त। कहीं समाजिक ऐतबार से गैरमुनासिब न हो जाए। अमिताभ बच्चन के ट्वीट से सब लोग बहुत परेशान हो गए हैं और सब यही सवाल कर रहे हैं कि बिग बी को क्या इस बातों का अंदेशा को गया था कि ऐश्वर्या राय पर ऐसे ट्वीट सोशल मीडिया पर आ सकते हैं।

1558556651 screenshot 2 13

यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/SrBachchan/status/1130361944832061440

बिग बी के फैन्स तो यह भी बोल रहे हैं कि बिग बी ने श्रीदेवी की मौत से पहले एक ऐसा ही ट्वीट किया था जिसके बाद लोगों ने कहा था कि श्रीदेवी की मौत का आभास बिग बी को क्या पहले से ही हो गया था। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के बाद फैन्स यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि विवेक को सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले बिग बी ने उन्हें चेताया भी था।

1558556651 35998672 650792028595458 462193267652427776 n

विवेक ने ट्वीट करके मांगी माफी

विवेक ओबेरॉय ने एक्जिट पोल के ट्वीट पर ऐश्वर्या-सलमान खान, अपनी और ऐश्वर्या की तस्वीर और अंत में अभिषेक और अराध्या के साथ ऐश्वर्या की तस्वीर को उन्होंने पोस्ट की थी जिसे अब उन्होंने डिलीट कर दी है।

1558556652 107034982 vivek

उसके बाद विवेक ने ट्वीट करते हुए माफी मांगी और लिखा, अगर किसी महिला को बुरा लगा हो तो मैं माफी मांगता हूं। ट्वीट डिलीटेड। वहीं विवेक ने दूसरा ट्वीट किया और लिखा, कई बार ऐसा होता है तो मुझे पहली बारी में बुरा नहीं लगा शायद वो दूसरों को बुरा लगे। मैं पिछले 10 साल महिला सशक्तिकरण पर काम कर चुका हूं। मैं महिलाओं के बारे में गलत नहीं सोच सकता।

1558556652 screenshot 1 13

यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/vivekoberoi/status/1130679444174041088

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।