बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर विवेक ओबेरॉय उन एक्टर्स में शुमार हैं, जो अपनी एक्टिंग और फिल्मों के साथ अपने लव अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। साथ ही खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ रिलेशनशिप को लेकर विवेक ओबेरॉय की काफी खबरें सामने आईं थी। दोनों का कम समय में ही ब्रेकअप हो गया था। विवेक की लव लाइफ काफी कंट्रोवर्शियल रही है। और अब अपने एक नए इंटरव्यू में विवेक ने अपनी लव लाइफ के एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की है।
एक खबर के अनुसार, विवेक ओबेरॉय ने कहा है कि रिलेशनशिप में खराब एक्सपीरियंस के बाद वो लाइफ में एक ऐसे फेज में आ गए थे, जब वो सिर्फ कैजुअल रिलेशनशिप ही चाहते थे। साथ विवेक ने ये भी कहा कि उन्होंने जितनी ज्यादा लड़कियों को डेट किया, लाइफ में खुद को उतना ही अकेला महसूस किया है।
बता दें, सोशल मीडिया पर दिए एक खास इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने कहा है, “लव रिलेशनशिप में एक समय मैंने खुद को बहुत ज्यादा नीचा महसूस किया। उस चीज ने मुझे बहुत ज्यादा चिड़चिड़ा और कड़वा बना दिया था। मैं सिर्फ कैजुअल रहना चाहता था और मैंने वैसा किया भी। उस रास्ते पर चलने के दौरान मैंने जितनी ज्यादा लड़कियों को डेट किया है तो वहीं, लाइफ में खुद को उतना ही अकेला पाया है।“
साथ ही आपको ये भी बता दें कि प्यार के खराब एक्सपीरियंस के बाद एक्टर विवेक ओबेरॉय अपनी लाइफ में अब काफी आगे बढ़ चुके हैं। वहीं, विवेक ने साल 2010 में प्रियंका अल्वा से शादी रचाई थी। अब विवेक के दो बच्चे भी हैं। और वो हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं।
एक्टर विवेक ओबेरॉय के फिल्मी करियर की बात करें तो वो कई शानदार फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। विवेक ने अपनी फिल्मों ‘साथिया’, ‘युवा’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ में काफी अच्छा रिस्पोंस फैंस से बटोरा हैं। और अब वो जल्द ही फिल्म ‘कडुवा’ में नजर आएंगे।