करोड़ो का घर खरीदने की खबर पर विवेक अग्निहोत्री ने किया रिएक्ट, तंज कसते हुए बेरोजगार बॉलीवुडियों का जताया आभार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

करोड़ो का घर खरीदने की खबर पर विवेक अग्निहोत्री ने किया रिएक्ट, तंज कसते हुए बेरोजगार बॉलीवुडियों का जताया आभार

कुछ दिनों पहले इस तरह की खबरें आ रही थी कि विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी पल्लवी

साल 2022 की ब्लॉकबस्टर
फिल्मों की बात करें तो, उसमें
विवेक
अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म
द कश्मीर फाइल्स  का जिक्र होना तो बनता है। इस फिल्म के जरिए सालों पहले कश्मीर
घाटी में कश्मीरी पंडितों के कत्लेआम की उस कहानी को दिखाने की कोशिश की गई जिसे काफी
लोग जानते तो थे, लेकिन उस वक्त के मंजर को महसूस नहीं कर पाए। इस फिल्म को लोगों
का ढेर सारा प्यार मिला और इन दिनों फिल्म
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री खासा सुर्खियों में
बने हुए है।

Pallavi Joshi on political differences with husband Vivek Agnihotri: 'We  each stick to our own opinions' | Entertainment News,The Indian Express

दरअसल, कुछ दिनों पहले इस
तरह की खबरें आ रही थी कि
विवेक
अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी पल्लवी जोशी ने मुंबई के वर्सोवा में
30वीं मंजिल पर करीब 17.92 करोड़ रुपये का एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। खबरें तो यहां
तक आ रही थी कि इस घर के लिए विवेक अग्निहोत्री ने
1.07 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है। इन तमाम खबरों पर
अब विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन सामने आया है।

1670142282 1

सबसे पहले तो विवेक अग्निहोत्री ने उनके इस घर को खरीदने की
खबरों को खारिज किया। इसके साथ ही ऐसी खबरों को फैलाने वालों पर बरसते हुए कहा-
मैं वास्तव में सभी कांग्रेसियों, आपियाज और बेरोजगार बॉलीवुडियों का आभारी हूं,
जिन्होंने मेरे लिए हर रोज नए अपार्टमेंट बनाए
और इसे लक्जरी फर्नीचर से सजाया। मुझे
10 जनपथ से आया सोफा बहुत पसंद आया

Vivek Agnihotri Biography: Birth, Age, Family, Education, Wife, Children,  Net Worth, and More About the Director of The Kashmir Files

विवेक
अग्निहोत्री का ये ट्वीट अब जमकर वायरल हो रहा है। इन खबरों को गलत साबित करते हुए
विवेक अग्निहोत्री ने बड़े की बेबाक अंदाज में ऐसी खबरें फैलाने वालों पर तंज कसा
है। उनके इस ट्वीट पर कई यूजर्स भी कमेंट करके अपने अपने रिएक्शन दे रहे है।

Vivek Ranjan Agnihotri is making India's first film on bio-war, 'The  Vaccine War'

विवेक
अग्निहोत्री के वर्कफ्रंट की बाते करें तो,
द कश्मीर फाइल्स 
की सक्सेस के बाद अब वो अपनी अपकमिंग फिल्म द वैक्सीन वॉर को लेकर चर्चा में बने हुए
है। ये फिल्म अगले साल 15 अगस्त के दिन 11 भाषाओं में रिलीज होने वाली है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।