विशाल आदित्य सिंह टीवी की इस हसीना को करना चाहते है डेट?, दिन रात सोशल मीडिया पर करते है स्टॉक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विशाल आदित्य सिंह टीवी की इस हसीना को करना चाहते है डेट?, दिन रात सोशल मीडिया पर करते है स्टॉक

विशाल आदित्य सिंह के लिंकअप्स की खबरे आये दिन आती ही रहती है। लेकिन अब एक्टर ने अपनी

हैंडसम हंक विशाल आदित्य सिंह की लव स्टोरी तो पूरी दुनिया जानती है। रिलेशनशिप में उनका क्या हाल हुआ था वो किसी से नहीं छिपा। वही एक्टर का नाम टीवी की कई हसीनाओ से जुड़ चूका है। विशाल आदित्य सिंह के लिंकअप्स की खबरे आये दिन आती ही रहती है। लेकिन अब एक्टर ने अपनी लव इंटरेस्ट के नाम का खुलासा कर दिया है। 
1663055259 1511624
जी हां, अब खुद विशाल आदित्य सिंह ने कुबूल किया है कि वो किसे डेट करना चाहते है? आपको बता वो लड़की टीवी इंडस्ट्री का जाना- माना नाम है और लाखों दिल उनकी एक झलक पाकर ज़ोरो से धड़कने लगते है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि टीवी स्टार जेनिफर विंगेट है, जिसे विशाल डेट करना चाहते हैं। 
1663055362 800551 jannifer winget6
अब विशाल ने पहली बार जेनिफर विंगेट के बारे में अपनी फीलिंग्स जाहिर की हैं। हाल में विशाल ने बताया कि वो जेनिफर विंगेट को कितना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरा दिमाग और आत्मा हमेशा उन्हीं के पास रहता है। मैं सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत फॉलो करता हूं और वो गजब की एक्ट्रेस हैं।’
1663055344 1996982 921358106vishal reveals about his crush on jennifer winget1280720
‘लेकिन कभी मैं उनसे मिल नहीं सका हूं और न ही मेरी उनसे बात हुई है। मैं सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें लाइक करता रहता हूं। कहा जाए तो सोशल मीडिया पर मैं उन्हें स्टॉक करता हूं। अगर कभी मौका मिला तो मैं उन्हें डेट करना चाहता हूं।’
1663055337 vishal
वैसे बता दें कि बिहार के रहने वाले विशाल आदित्य सिंह इन दिनों पौराणिक शो ‘परशुराम’ में लीड रोल निभा रहे हैं। वही विशाल ने तो अपने दिल की बात खुलेआम कह दी लेकिन अब देखना होगा कि जेनिफर विंगेट इस पर कैसे रियेक्ट करती है? और क्या ये लव स्टोरी शुरू हो पायेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।