'विरुषका' हनीमून मना कर भारत लौटे, ससुराल में बहु अनुष्का का अंदाज कुछ ऐसा देखा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘विरुषका’ हनीमून मना कर भारत लौटे, ससुराल में बहु अनुष्का का अंदाज कुछ ऐसा देखा

NULL

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को इटली के टक्सनी शहर में लक्जरी तरीके से शादी का आनंद लिया। विराट और अनुष्का इटली में शादी करने के बाद दोनों ही सीधे अपने हनीमूल पर निकल गए थे। बता दें कि अब ये लव-बर्ड्स वापस भारत लौट लाए हैं।

2 541

विराट और अनुष्का अपने हनीमुन से सीधा विराट के दिल्ली में स्थिति घर में आए हैं। दिल्ली में विराट और अनुष्का 21 दिसंबर को रिसेप्शन देगें। दिल्ली में 21 दिसंबर को रिसेप्शन पर विराट और अनुष्का के खास रिश्तेदार शामिल होंगे।

3 344

फिर उसके बाद मुंबई में 26 दिसंबर को विराट और अनुष्का ग्रैंड रिसेप्शन देंगे जिसमें क्रिकेट जगत के और बॉलीवुड दुनिया के तमाम हस्तियां इस जोड़ी को बधाई देने के लिए शामिल होंगे।

4 289

विराट और अनुष्का की कुछ खास पिक्चर्स हैं जो हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। विराट और अनुष्का इन तस्वीरों में अपने परिवारवालों के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं।

6 228

विराट ने शेरवानी पहनी है तो वहीं अनुष्का ने गुलाबी रंग का सूट पहना है जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं।

5 254

बता दें कि अनुष्का और विराट दोनों ही शादी के बाद फिनलैंड हनीमून मनाने गए थे। वहां पर अनुष्का ने दोनों की एक प्यारी सी सेल्फी भी अपलोड की थी।

8 103

 

इस तस्वीर में दोनों ही बर्फ के बीच बाहों में बाहें डाले हुए दिखाई दे रहे थे। अनुष्का ने इस तस्वीर के साथ यह कैप्शन डाला था कि यह जगह वाकई स्वर्ग है। स्वर्ग से बिल्कुल भी कम नहीं है।

7 145

खबरों की माने तो शादी के बाद विराट और अनुष्का मुंबई के वरली में शिफ्ट हो जाएंगे। विराट ने अनुष्का के लिए मुंबई में सी फेस्ड फ्लैट लिया है।

9 50

अनुष्का यशराज बैनर की फिल्म सुई धागा में वरुण धवन के साथ काम करती हुई दिखाई देंगी। अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म ‘परी’ का पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी अनुष्का को पूरा करना है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।