विराट – अनुष्का की बेटी को रेप की धमकी देने वाले अब नहीं बचेंगे, सामने आई बड़ी खबर!

‘बिग बॉस 14’ फेम अभिनव शुक्ला ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी का बलात्कर करने की

 T20 वर्ल्‍ड कप में टीम इंडिया अपने शुरुआती दोनों मैच बुरी तरह हारी। सोशल मीडिया पर टीम की जमकर खिंचाई हो रही है। विराट कोहली खासतौर पर फैन्‍स के निशाने पर हैं मगर ऐसा लगता है कि आलोचना करते-करते कुछ लोग मर्यादा भूल बैठे हैं। दिल्‍ली महिला आयोग की प्रमुख स्‍वाती मालीवाल के अनुसार, उनकी नजर में कुछ ऐसे ट्वीट्स आए हैं जिनमें विराट की 9 महीने की बेटी से बलात्‍कार की धमकियां दी गईं। मालीवाल ने दिल्‍ली पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी को ट्विटर पर बलात्कार की धमकी मिलने के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस साइबर क्राइम ब्रांच के डीसीपी को भेजे गए नोटिस में ऑनलाइन ट्रोल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 


स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ”विराट कोहली की 9 महीने की बेटी को जिस तरह ट्विटर पर रेप की धमकी दी गई वो बेहद शर्मनाक है। इसी टीम ने हमें हजारों बार गौरवांवित महसूस कराया है, हार पे ये घटियापन क्यों? मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है, 9 महीने की बच्ची को रेप की धमकी देने वाले सभी गिरफ्तार हों!”

1635918432 1635864075 i
T-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड के हाथों मिली करारी हार मिलने के बाद भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली द्वारा शमी का सपोर्ट करने विरोधियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। विश्व कप मुकाबले में भारत को तीन दशक में पहली बार पाकिस्तान ने हराया था। भारत-पाक के बिगड़े रिश्तों के बीच मिली हार ने विरोधियों को उन पर हमले का मौका दे दिया है। सोशल मीडिया पर लोग विराट की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं।
1635918757 021121091821 6180b5057f8f7anushka sharma virat kohli vamika
‘बिग बॉस 14’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ फेम अभिनव शुक्ला ने अनुष्का शर्मा और भारतीय कप्तान विराट कोहली की बेटी को बलात्कार की धमकी देने वाले यूजर्स की निंदा की है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए ऐसे लोगों को कड़ा संदेश दिया है। विराट को ये धमकी ट्विटर पर उस वक्त दी गई थी, जब भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्डकप मुकाबले में पाकिस्तान से हार गई थी। विराट ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए स्टैंड लिया था। 


अभिनव शुक्ला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “10 महीने के बच्ची को कुछ लोगों ने धमकी दी है। ये हमारे द्वारा हासिल की गई नयए नीचता का लेवेल है!” कई यूजर्स ने अभिनव के ट्वीट पर सहमति जताई है। एक यूजर ने कहा, “ऐसी मानसिकता के लोग अभी भी हमारे समाज में मौजूद हैं, कभी-कभी मुझे लगता है कि हमारे देश में सोशल मीडिया ट्रोलर्स को ट्रैक करने और उनकी जहरीली बातों के लिए उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक उचित व्यवस्था होनी चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।