इस एक्टर के आलिशान बंगले पर अब बनेगा विराट कोहली का नया रेस्टोरेंट, 5 साल के लिए डील हुई पक्की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस एक्टर के आलिशान बंगले पर अब बनेगा विराट कोहली का नया रेस्टोरेंट, 5 साल के लिए डील हुई पक्की

विराट कोहली को पूरी दुनिया पसंद करती है। जिस तरह वो क्रिकेट मे महारत हासिल कर चुके है

विराट कोहली को पूरी दुनिया पसंद करती है। जिस तरह वो क्रिकेट मे महारत हासिल कर चुके है बिल्कुल उसी तरह बिज़नेस की दुनिया मे भी धीरे- धीरे कर विराट कोहली अपने कदम रख रहे है। दरअसल, विराट अब मुंबई मे एक रेस्टोरेंट खोलने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने तैयारी करनी भी शुरू कर दी है। 
1662029012 new delhi jan 15 ani file photo cricketer virat kohli steps down as india
अपने रेस्टोरेंट की तरफ पहला कदम बढ़ाते हुए विराट ने उसको खोलने के लिए जगह फाइनल कर दी है और इसके लिए विराट कोहली को बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर और सिंगर किशोर कुमार का बंगला पसंद आया है। जी हां, किशोर कुमार के जुहू वाले बंगले में क्रिकेटर विराट कोहली जल्द ही अपना रेस्टोरेंट शुरू करने जा रहे हैं। 
1662029023 01 09 2022 virat kishor 23032767
रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेटर विराट कोहली ने किशोर कुमार के जुहू बंगले का एक बड़ा हिस्सा 5 साल के लिए लीज पर ले लिया है और इसे तेजी से एक हाई ग्रेड रेस्टोरेंट में तब्दील किया जा रहा है। किशोर कुमार के बंगले के कंपाउंड में काम चल रहा है। विराट कोहली का यह रेस्टोरेंट जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। 
1662029041 virat kohli 3
खबरों की माने तो, विराट कोहली अगले महीने किसी भी समय यह रेस्टोरेंट शुरू कर देंगे। इन खबरों को कंफर्म भी किया जा चूका है। आपको बता दे कि विराट का ये पहला रेस्टोरेंट नहीं है। वह इससे पहले भी कई रेस्टोरेंट खोल चुके है। 
1662029097 viratkohli instagram1200
क्रिकेटर ने साल 2017 में दिल्ली के आरके पुरम में भी एक रेस्टोरेंट खोला था। इसके साथ ही विराट की खुद की कपड़ों की कंपनी भी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।