लेटेस्ट तस्वीरों में लेडी लव अनुष्का शर्मा से नजर नहीं हटा पाए विराट कोहली, केमिस्ट्री देख फैंस के छूटे पसीने - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लेटेस्ट तस्वीरों में लेडी लव अनुष्का शर्मा से नजर नहीं हटा पाए विराट कोहली, केमिस्ट्री देख फैंस के छूटे पसीने

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट संग कुछ तस्वीरें पोस्ट की है जिनमें दोनों काफी इंटेंस पोज देते

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट
कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा एक परफेक्ट कपल माने जाते हैं। दुनिया भर में
उनके लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं,
दोनों अक्सर फैंस को कपल्स गोल्स देते
रहते हैं। जहां
एक तरफ विराट आईपीएल 2022 में फुल
फॉर्म में नजर आ रहे हैं। तो दूसरी तरफ उनकी वाइफ अनुष्का इन दिनों शूटिंग और सोशल
मीडिया पर छाई हुई है।
अनुष्का शर्मा ने पति विराट संग कुछ
तस्वीरें शेयर की
, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। जहां
फैंस इन फोटोज को काफी पंसद कर रहे है वहीं अनुष्का की इन तस्वीरों पर उनके पति
अपना जमकर प्यार लुटा रहे है।

1648889727 stream (1)

एक्ट्रेस
ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट संग कुछ तस्वीरें पोस्ट की है जिनमें दोनों  काफी इंटेंस पोज देते नजर आ रहे है। यह तस्वीरे
उनके शूट के दौरान की हैं। इन फोटोज में फैंस को काफी वक्त के बाद विरुष्का का
स्टनिंग लुक देखने को मिला है।

1648885410 screenshot 14

फोटोज
में दोनों के
लुक की
बात करें तो अनुष्का ने शाइनी गाउन पहना है जिसमें वह एकदम ग्लैमरस लग रही हैं।
उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और न्यूड शेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया है।
वहीं ऑल ब्लैक फार्मल सूट में विराट कोहली भी काफी हैंडसम दिख रहे हैं।

अनुष्का के इस खूबसूरत अदांज को
देखने बाद विराट तो मानों उनके कायल ही हो गए है और तस्वीरों में देखा जा सकता हैं
कि कैसे विराट अपनी लेडी लव के चेहरे से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। विराट और
अनुष्का एक काउच पर बैठे हुए है जहां अनुष्का कैमरे में अपने कातिलाना अंदाज से
पोज दे रही है वहीं उनके बगल में बैठे विराट बड़े प्यार से अपनी वाइफ के चेहरे को
निहार रहे हैं।

1648885471 screenshot 10

अनुष्का ने फोटो शेयर करते हुए
कैप्शन में लिखा –
वी क्लीन अप वेल अनुष्का
की पोस्ट पर उनकी तारीफ करते हुए विराट ने लिखा- उफफफफ टू हॉट…
इसके साथ
उन्होंने लव आई
, हॉट और फायर वाली इमोजी भी सेंड
की है।

1648885941 12 07 486341592anushka sharma virat kohli w

फोटोज
के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सेलेब्स भी अपने रिएक्शन देने से खुद को रोक
नहीं पा रहे हैं।जहां जोया अख्तर ने अनुष्का और विराट की तस्वीरों पर हार्ट वाली
इमोजी सेंड की है वहीं
सबा अली खान पटौदी ने उनके कैप्शन से सहमति व्यक्त करते
हुए लिखा
, “वास्तव
में बहुत अच्छा। महशाअल्लाह।”

1648885501 screenshot 9

1648885510 screenshot 11

वर्कफ्रंट की
बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही
चकदा
एक्सप्रेस
में दिखेंगी। जिसमें वह क्रिकेटर झूलन
गोस्वामी की भूमिका निभाने वाली है। इस फिल्म से एक्ट्रेस लगभग
3 साल बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।