विकास गुप्ता ने प्रत्युषा बनर्जी को नहीं किया था डेट, राहुल राज सिंह ने लीगल एक्शन लेने की दी धमकी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विकास गुप्ता ने प्रत्युषा बनर्जी को नहीं किया था डेट, राहुल राज सिंह ने लीगल एक्शन लेने की दी धमकी

विकास गुप्ता की ज़िंदगी काफी उलझी हुई नज़र आती है। उनके रिलेशनशिप से लेकर, परिवार के साथ रिश्ते

विकास गुप्ता की ज़िंदगी काफी उलझी हुई नज़र आती है। उनके रिलेशनशिप से लेकर, परिवार के साथ रिश्ते और बाईसेक्शुलिटी तक वो हर चीज़ के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। वही हाल ही में विकास गुप्ता ने ये खुलासा किया कि उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी को डेट किया था, प्रत्युषा को उनकी बाइसेक्शुअलिटी के बारे में भी नहीं पता था, उन्हें ब्रेकअप के बाद इस बारे में बता चला था। 
1623738704 936768 vikas gupta party
विकास के इस खुलासे पर अब प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने रिएक्ट किया है और उनके दावों को पूरी तरह झूठा बताया है। मीडिया से बात करते हुए राहुल ने कहा, प्रत्युषा हमारे रिलेशनशिप को लेकर काफी ओपन थी, उसने कभी अपनी पर्सनल लाइफ को छुपाया नहीं। विकास गुप्ता इस स्थिति का फायदा उठा रहे हैं क्योंकि उनके दावों का जवाब देने के लिए वो शख्स अब इस दुनिया में नहीं है। 
1623738723 pratyusha bannerjee and rahul raj singh
उसने मुझे पावर कपल शो के दौरान एक बार बताया था कि विकास ने उसे प्रपोज़ किया है, लेकिन उसने मना कर दिया क्योंकि वो विकास की सेक्शुएलिटी के बारे में जानती थी। जब मैंने उससे पूछा कि बालिका वधु के बाद तुम्हें और प्रोजेक्ट क्यों नहीं मिले तो उसने बताया कि विकास ने उसके साथ एक प्रोजेक्ट प्लान किया था, लेकिन बाद में वो करने से इनकार कर दिया।
1623738591 vikas gupta and pratyusha
प्रत्युषा ने कभी विकास को डेट नहीं किया, इसलिए दोनों के अलग होने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। बल्कि एक वक्त के बाद तो दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते थे। विकास को पब्लिसिटी के लिए स्टोरी नहीं बनानी चाहिए। अगर प्रत्युषा ज़िंदा होती तो आज उन्हें एक थप्पड़ जड़ती। मुझे लगता है विकास के पास मेरे बारे में बात करने के अलावा कुछ और काम नहीं है। अगर ये सब नहीं रुका तो मैं उनके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।