विद्युत जामवाल ने दिखाया हैरत अंगेज़ स्टंट, वायरल हुआ वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विद्युत जामवाल ने दिखाया हैरत अंगेज़ स्टंट, वायरल हुआ वीडियो

विद्युत जामवाल का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में विद्युत मार्शल आर्ट की एक तकनीक को

बॉलीवुड के हैंडसम हंक विद्युत जामवाल अपने एक्शन से सभी को इंप्रेस कर चुके है। उनकी एक्टिंग तो कमाल है ही लेकिन उनके स्टंट्स भी लाजवाब है। अक्सर विद्युत सोशल मीडिया पर ऐसे ही कुछ हैरत अंगेज़ स्टंट्स करते दिखाई देते है जो लोगो को बिलकुल चौंका देते है। 
1607148301 122051094 4024379797579038 415563825201137504 n
अब एक बार फिर विद्युत जामवाल का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में विद्युत मार्शल आर्ट की एक तकनीक को ठीक अंदाज में एक्जीक्यूट करने की कोशिश कर रहे हैं। 
1607148314 127470123 183739436702718 489850375079177683 n
लेकिन ये स्टंट आसान नहीं बल्कि बहुत ज्यादा मुश्किल है, इतना ज्यादा मुश्किल की आप भी ये देख डर जाएंगे। दरअसल विद्युत आंखों पर पट्टी बांध दूसरे के शरीर पर पड़े एक फल को काटने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही अब विद्युत ने एक कदम आगे बढ़कर अपने ऊपर पिघला हुआ मोम डाल लिया है। जी हां, गर्म मोम उन्होंने अपने चेहरे पर डाला है। 
1607148331 119521042 1240739689610760 5663249352534992714 n
उस मोम को डालने के बाद विद्युत ने आंखों पर पट्टी बांधी और हाथ में पकड़ ली एक तलवार। उसके बाद विद्युत ने थोड़ी देर प्रैक्टिस की और फिर इस मुश्किल स्टंट को पूरा किया। बता दे, एक्टर का ये वीडियो देख सभी दंग रह गए हैं। विद्युत को हाथों से ईट तोड़ते हुए देख ही चुके हैं, लेकिन अब उनका ये करतब सभी के मन में कई सवाल पैदा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।