Video Viral: फिल्म राजा बाबू के गाने 'सरकाए लो खटिया' पर रणवीर सिंह और करिश्मा कपूर ने लगाए ठुमके - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Video Viral: फिल्म राजा बाबू के गाने ‘सरकाए लो खटिया’ पर रणवीर सिंह और करिश्मा कपूर ने लगाए ठुमके

NULL

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर आजकल काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गईं हैं। ऐसा लगता है कि करिश्मा कपूर फिर से बॉलीवुड में कमबैक का सोच रही हैं।

ऐसा इसलिए हम बोल रहे हैं क्योंकि करिश्मा आजकल बॉलीवुड की एक्टर्स के साथ अपने हिट गानों पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। कुछ दिन पहले करिश्मा वरुण धवन के साथ अपनी ही फिल्म के गाने ‘चलती है क्या 9 से 12’ पर डांस करती हुई नजर आई थी।

2 192

 इस बार करिश्मा और रणवीर सिंह की जुगलबंदी इतनी प्यारी लग रही है कि आपको भी उनसे प्यार हो जाएगा। रणवीर सिंह आजकल अपनी फिल्म पद्मावती की शूटिंग कर रहे हैं। अपने सेट पर रणवीर सिंह बोर हो रहे थे और जब टाइमपास नहीं हो रहा था तो रणवीर ने अपना टाइमपास ऐसे किया।

3 182

दरअसल करिश्मा और गोविंदा की सुपरहिट फिल्म राजा बाबू का सुपरहिट गाने सराकाई लो खटिया पर डांस किया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है और साथ ही इस वीडियो में करिश्मा कपूर को टैग भी किया है। इस गाने में खटिया पर रणवीर सिंह ने काफी अच्छे ठुमकें लगाए हैं।

YOLO SO LOLO #timepass @therealkarismakapoor @govinda_herono1

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

करिश्मा ने जब यह वीडियो देखा तो उन्हें यह वीडियो काफी पसंद आया। फिर रणवीर सिंह ने एक और अपना वीडियो सोशल मीडिया पर डाला पर इस बार उनके साथ इस वीडियो में करिश्मा कपूर भी ठूमकें लगाती हुई नजर आईं।

यह देख कर अच्छा लगा और हम तो हमेशा दुआ करेंगे कि करिश्मा कपूर ऐसे ही हंसती रहें। हंसते हुए वह काफी अच्छी लगती है। रणवीर सिंह आजकल फिल्म पद्मावती की लास्ट की कुछ शूट्स में बिजी हैं। संजय लीला भंसाली जो कि पर्फेक्शनिस्ट के तौर पर जाने जाते हैं वह अपने फिल्म में परफेक्ट शॉट के लिए वह कुछ भी करते हैं। तो इन्हीं कुछ शूट्स के चलते रणवीर सिंह को इस बार कुछ शॉट्स भारी पड़ गए।

4 158

आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म के एक सीन के वक्त रणवीर सिंह को रजा मुराद से थप्पड़ खाना था लेकिन जैसे ही यह सीन शुरू हुआ तो रजा मुराद ने रणवीर सिंह को पहला थप्पड़ मारा तो भंसाली को पहला थप्पड़ पसंद नहीं आया। भंसाली इस सीन को परफेक्ट करना चाहते थे कि इस सीन को काफी बार दौहराया गया था।

5 136

अंत में रजा मुराद से रणवीर सिंह ने 24 थप्पड़ खाने के बाद भंसाली को यह सीन पसंद आया था। रणवीर सिंह के गाल उस समय थप्पड़ खा खाकर बिल्कुल लाल हो चुके थे। बता दें कि पद्मावती में रणवीर सिंह एक खलनायक का किरदार निभा रहे हैं। और वहीं दिपिका पादुकोण इस फिल्म मं रानी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर भी हैं। अब यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि यह बॉलीवुड की तिगड़म क्या धमाल मचाती है।

6 81

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।