पत्नी के बेबी बंप पर प्यार लुटाते नजर आए Vatsal Sheth, तो लोगों ने दी ये सलाह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पत्नी के बेबी बंप पर प्यार लुटाते नजर आए Vatsal Sheth, तो लोगों ने दी ये सलाह

बीते दिन पहले इशिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमे उनके पति उनका

दृश्यम 2 में अजय देवगन की बेटी के रोल में नजर आने वाली बॉलीवुड की ये क्यूट एक्ट्रेस के घर में जल्द ही खुशियां आने वाली है और ये बात हम नही खुद एक्ट्रेस कह रही है। दरअसल दृश्यम 2 में इशिता दत्ता को अजय देवगन की बेटी के रोल में देखा गया था जिनके हाथों तब्बू के बेटे का मर्डर हो जाता है।
1682238830 339073355 756151349548630 7133423475520956649 n
वही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली इशिता की खुशियां आज कल सातवे आसमान पर है दरअसल फैंस की चहेती इशिता बहुत जल्द मां बनने वाली है और ये खबर तब सामने आई जब हाल ही में एक्ट्रेस पैपराजी के सामने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थी बताते चले इशिता की लाइफ में ये प   ल 6 साल बाद आया है।
1682238839 338606088 2010497282618653 315924978996125488 n
जी हां सोशल मीडिया पर खाफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस इशिता ने बॉलीवुड और टीवी एक्टर वत्सल सेठ से साल 2017 में बेहद शानदार तरीके से लव मैरिज की थी और अब ये कपल अपनी शादी के पूरे 6 साला पूरे कर चुका है, ऐसे में 6 सालो के लंबे इंतजार के बाद अब ये कपल पैरेंट्स टू बी का टैग ले चुका है।

बता दे, बीते दिन पहले इशिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमे उनके पति उनका बेबी बुम्प फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे है। वही एक्ट्रेस ने इस वीडियो को क्यूट से कैप्शन के साथ शेयर कर लिखा- ‘ये लड़का कितना क्यूट है’। वही वत्सल अपनी पत्नी इशिता पर प्यार लुटाते और आने वाले बच्चे को पम्पेर करते दिखाई दे रहे है। 
1682238847 341334530 528899952748319 8940919742589160199 n
बता दे, सामने आई इस वीडियो को इशिता के फैंस द्वारा काफी प्यार मिलता नजर आ रहा है। वही सामने आई इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट करते दिखाई दे रहे है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा-  आप दोनों बहुत क्यूट हैं। तो कोई बोला- जितने आप दोनों क्यूट हैं उतने ही क्यूट आपका बेबी भी होगा। एक यूजर ने लिखा- हम आपके लिए बेहद खुश हैं, ऐसे ही हंसते रहो।  
1682238866 340473810 765950998543392 1929631496871696706 n
वही इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने उनको सलाह दे डाली कि वो इशिता के पेट पर ज्यादा भार न दे। वही एक यूजर ने कहा- अपना वेट उसपर मत डालो सर, जस्ट मुझे लगा तो मैंने बोल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।