Video: Taimur ने सड़क पर बिल्ली के साथ खेलने की जिद्द, गोद में उठाकर ले गईं मम्मी करीना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Video: Taimur ने सड़क पर बिल्ली के साथ खेलने की जिद्द, गोद में उठाकर ले गईं मम्मी करीना

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले बेटे Taimur अक्सर अपनी क्यूट

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले बेटे Taimur अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

2b0f25e00872e0fac90c5cb8ef6aa438

 

तैमूर की आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आतीं रहती हैं। तैमूर की पॉपुलैरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। बता दें कि तैमूर की हाल ही में कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। तैमूर को मम्मी करीना कपूर खान के साथ महबूबा स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया था।

3ac6b62db55e2bd196ed4c262b6dc48a

बिल्ली से खेलने के लिए Taimur ने की मम्मी से जिद्द

taimur reaction on road side cat 2

इन तस्वीरों में Taimur मम्मी करीना का हाथ थामें कार से उतर रहे हैं। तैमूर के आउटफिट की बात करें तो इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की टी-शर्ट में वह बहुत ही क्यूट लग रहे हैं। करीना की बात करें तो वह भी व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे जींस में बहुत ही स्टाइलिश लग रही हैं।

taimur reaction on road side cat 1

जब तैमूर कार से उतरे तो उनकी नजर सड़क पर लेटी एक बिल्ली पर पड़ती है। बिल्ली केसाथ खेलने के लिए तैमूर उसकी तरफ बढ़ते हैं लेकिन करीना उन्हें खींच लेती हैं। उसके बाद भी जब तैमूर नहीं मानते तो करीना उन्हें गोद में उठा कर आगे चली जाती हैं।

taimur reaction on road side cat 5

इन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि तैमूर मम्मी करीना की गोदी का लुफ्त उठा रहे हैं। तो वहीं करीना भी तैमूर को गोद में लेकर बहुत आराम से कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। तैमूर का ये अनोखा अंदाज उन्हें सबसे अलग बनाता है।

यहां देखें वीडियो

https://www.instagram.com/p/Bqg1BEyHGVX/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

Taimur सॉफ्ट टॉय भी आ गया मार्केट में

viral taimur soft toy that came in the market to see timurs craving between fans 181272

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में Taimur का सॉफ्ट टॉय भी मार्केट में आया है। मार्केट में कंपनियां तैमूर का गुड्डा लाने लगी है। तैमूर गुड्डे की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

8fba383775e7a4e2d37ea24d86db4b4b

फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। यह इनकी तस्वीरों का जादू ही है कि सोशल मीडिया पर इतना क्रेज सुपरस्टरर्स के लिए भी नजर नहीँ आता है। ऐसा कहा जाए कि लोग रोज तैमूर की नई तस्वीरों का इंतजार करते हैं तो शायद गलत नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।