VIDEO: देसी गर्ल को मिस कर रहे हैं रणवीर सिंह, कहा लौट आओ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

VIDEO: देसी गर्ल को मिस कर रहे हैं रणवीर सिंह, कहा लौट आओ

NULL

बॉलीवुड की देसी गर्ल पिछले काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं। और अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हैं। प्रियंका फिलहाल आजकल क्वांटिको की तीसरी सीरीज की शूटिंग कर रही हैं। और इसके ठीक बाद वह 2 हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। प्रियंका बॉलीवुड में कई सारी हिट फिल्में दे चुकी हैं।Priyanka Chopraप्रियंका को कई स्टार्स भी मिस करते हैं और रणवीर सिंह भी उन्हें एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्मों में काम करते हुए देखना चाहते हैं। प्रियंका ने कल देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और इसमें रणवीर प्रियंका से बोलते हैं कि अब वह बॉलीवुड में वापस आ जाएं।

2 151रणवीर के इस सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका कहती हैं कि, ऐसा होने वाला है रणवीर। प्रियंका के इस जवाब से यह तो साफ हो गया है कि अब वह जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं और एक बार फिर देसी गर्ल बॉलीवुड में नजर आने वाली हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका ने 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रणवीर के साथ लाइव चैट की और इसी दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया।Ranveer Singh- Priyanka Chopraगौरतलब है कि इस दौरान रणवीर ने प्रियंका को यह भी बताया कि उन्होंने इंटरनेशनल वुमेन्ड डे पर स्कर्ट पहनी क्योंकि उनकी फिल्म ‘गली ब्वॉय’ की निर्माता जोया अख्तर ने सबको सेट पर स्कर्ट पहन कर आने के लिए कहा था।
Ranveer Singh- Priyanka Chopra

रणवीर ने बताया कि सेट पर सभी लड़के, टीम के लोग स्कर्ट पहन कर आए थे। वहीं प्रिंयका की बात करें तो उनका अमेरिकन टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ अप्रैल से ही ऑन एयर होने वाला है। वहीं वह जल्द ही ‘ए ब्वॉय लाइक जेक’ और ‘इजंट इट रोमेंटिक’ फिल्म में नजर आएंगी।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।