विक्की कौशल का धमाका, वायरल हो रहा है ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ का फर्स्ट लुक

बॉक्स ऑफिस हिलाने की तैयारी कर रहे हैं विक्की कौशल, ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ का फर्स्ट लुक किया शेयर

 बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी अपकमिंग साई-फाई फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ का फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर कर दिया है। विक्की कौशल ने 2 साल पहले डायरेक्टर आदित्य धर के साथ ‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी। ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ के लिए उन्होंने फिर से आदित्य धर के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस करेंगे, जो ‘उरी’ का भी हिस्सा थे।
1610356538 vicky kaushal the immortal of ashwatthama
विक्की कौशल ने फिल्म के दो पोस्टर शेयर किए हैं जो की काफी जबरदस्त नजर आ रहे हैं। फैंस भी इस पोस्टर को काफी पसंद कर रहे है। फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ की कहानी की बात करें तो यह एक साई-फाई थ्रिलर होगी, जो महाभारत के प्रसिद्ध किरदार अश्वत्थामा के आसपास घूमती दिखाई देगी। जिसे विक्की कौशल के लिए बिलकुल ही अलग तरह से लिखा गया है।
 इस फिल्म के किरदार में ढ़लने के लिए विक्की कौशल ने काफी तैयारी भी की है। विक्की इस फिल्म के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ले रहे हैं। 
1610356559 vicky new film
फिल्म के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर आधित्य धर ने कहा है, ‘हम सभी उस प्यार के लिए अभिभूत हैं जो उरी को पिछले दो वर्षों में मिला है। मैं कोशिश करूंगा कि भविष्य में मैं दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरूं। अश्वत्थामा के साथ हम शानदार विसुअल पेश करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं जो भारत भर के दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। मैं वादा करता हूं, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं होगी, बल्कि एक एक्सपीरियंस होगा। दबाव से अधिक, मैं इस फिल्म को इस महाकाव्य कहानी को बताने की जिम्मेदारी के रूप में ले रहा हूं, जिस तरह से इसे बताया जाना चाहिए और मुझे आशा है, दर्शक अश्वत्थामा पर भी उसी तरह प्यार की बौछार करेंगे जैसा उन्होंने उरी को दिया था। “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।