पहली बार इस पीरियड ड्रामा फिल्म में Rashmika Mandanna संग दिखेगी Vicky Kaushal की जोड़ी! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पहली बार इस पीरियड ड्रामा फिल्म में Rashmika Mandanna संग दिखेगी Vicky Kaushal की जोड़ी!

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना को लेकर खबर आई है कि ये दोनों एक फिल्म करने जा रहे

पुष्पा द राइज में नजर आने के बाद से साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फैन फॉलोइंग दोगुनी हो चुकी है। ना सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड में भी रश्मिका की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। पुष्पा द राइज की श्रीवल्ली अब लगातार बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ रही हैं। रश्मिका ने कुछ वक्त पहले ही अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘गुड बाय’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। 
1682767438 20230227157l
इसके अलावा रश्मिका सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘मिशन मजून’ में भी नजर आई थीं। अब रश्मिका जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखाई देंगी। इसी बीच रश्मिका मंदाना के हाथ एक और बड़ी फिल्म लग गई है। खास बात ये कि इस फिल्म में रश्मिका के साथ लीड रोल में विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। चलिए जानते है दोनों कौन-सी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।
1682767447 20230221089l
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फ्रेश जोड़ी दिनेश विजान की अगली फिल्म में साथ नजर आने वाली है। कहा जा रहा है कि दिनेश विजान एक पीरियड ड्रामा फिल्म बना रह हैं, जिसका नाम ‘छावा’ है। इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आएंगे। वहीं, रश्मिका मंदाना फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी येसुबाई भोंसले का किरदार निभाएंगी।
1682767452 rdyui
येसुबाई भोंसले के रोल के लिए रश्मिका मंदाना मेकर्स की पहली पसंद थी और लुक टेस्ट होने के बाद उन्हें कास्ट कर लिया गया है। हालांकि ये एक ऐतिहासिक किरदार है इसलिए उन्हें इसके लिए खास तैयारी करवाई जाएगी। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता और बलिदान की कहानी के साथ ही प्रेम की कहानी भी दिखाई जाएगी। 
1682767483 20221121005l
रश्मिका और विक्की ने इससे पहले कभी साथ में काम नहीं किया है। ऐसे में फैंस इस नई जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। रश्मिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म एनिमल में वो रणबीर कपूर संग रोमांस करती दिखने वाली हैं। ये फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा रश्मिका फिल्म ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के साथ काम करते दिखाई देंगी।
1682767519 20221209002l
विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर की कई सारी फिल्में पाइपलाइन में हैं। ‘जरा हटके जरा बचके’, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’, ‘सैम बहादूर’ जैसी फिल्मों में विक्की अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इन सबके अलावा विक्की डायरेक्टर आनंद तिवारी की आगामी फिल्म में लीड रोल में दिखने वाले हैं। एक अनटाइटल फिल्म में एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ विक्की कौशल की जोड़ी बिग स्क्रीन पर दर्शकों को देखने को मिलने वाली है।                                                                                                                                                                                                                                                                           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।