दिग्गज एक्ट्रेस Nilu Kohli के पति हरमिंदर सिंह का निधन, बाथरूम मिली लाश! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिग्गज एक्ट्रेस Nilu Kohli के पति हरमिंदर सिंह का निधन, बाथरूम मिली लाश!

फेमस एक्ट्रेस नीलू कोहली की शादी हरमिंदर सिंह कोहली से हुई थी। कपल का एक बेटा बनवीर कोहली

टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। कई सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुकीं जानी-मानी एक्ट्रेस नीलू कोहली पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का 24 मार्च 2023 यानी शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। एक्ट्रेस की करीबी दोस्त ने इस बात की पुष्टि की है।
1679721042 289278461 1008115816543631 3478292318045500656 n
नीलू कोहली की बेस्ट फ्रेंड वंदना अरोड़ा ने एक्ट्रेस के पति के निधन की जानकारी देते हुए बताया कि ‘शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे की बात है। वो गुरुद्वारा से वापस आकर बाथरूम गए थे और वहीं पर गिर पड़े। उन्हें डायबिटीज थी, लेकिन ऐसी कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। वो चल-फिर रहे थे और हेल्थ भी ठीक थी। सबकुछ अचानक ही हो गया।
1679721143 289837484 356340579965256 9208642633792701428 n
उन्होंने आगे कहा, उस टाइम घर पर सिर्फ उनका हेल्पर था। वो भी खाने की तैयारी कर रहा था कि अभी आएंगे तो लंच लगा देगा, लेकिन काफी देर हो गई तो उसने सोचा कि वो कहीं कमरे में जाकर सो तो नहीं गए। रूम में नहीं मिले तो बाथरूम में देखा। उन्होंने बाथरूम का दरवाजा लॉक नहीं किया था। अंदर देखा तो वो मृत अवस्था में पड़े थे।’
1679721063 326845932 694005548885759 1311289379627571873 n
बता दें कि हरमिंदर सिंह कोहली का अंतिम संस्कार रविवार को होगा, क्योंकि उनका बेटा अभी बाहर है। उनके आने के बाद ही पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी जाएगी। 59 साल की नीलू कोहली को उनका पहली सीरियल उस समय मिला था जब वो अपनी बेटी के साथ डेंटल क्लिनिक गई थीं। सबसे पहले साल 1999 में फिल्म ‘दिल क्या करे’ में नजर आईं थी।
1679721101 251990384 3033624876916287 67069988509997415 n
‘हिंदी मीडियम’, ‘हाउसफुल 2’ और ‘रन’ और साल 2022 में पीरियड ड्रामा मूवी ‘जोगी’ में नजर आ चुकी हैं। हिंदी फिल्मों के साथ-साथ छोटे पर्दे के भी कई मशहूर सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। हिंदी सीरियल ‘जय हनुमान’ में नीलू की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। वहीं, उन्होंने हिंदी सीरियल के अलावा पंजाबी सीरियल ‘निम्मो ते विम्मो’ में काम किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।