फैंस की दुआएं लाई रंग, दिल के दौरे से पीड़ित Annu Kapoor हुए अस्पताल से डिस्चार्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फैंस की दुआएं लाई रंग, दिल के दौरे से पीड़ित Annu Kapoor हुए अस्पताल से डिस्चार्ज

26 जनवरी को अन्नू कपूर को सीने में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर

हिंदी सिनेमा में
अन्नू कपूर ने अपनी बतौर एक्टर के तौर पर पहचान बनाई है। हिंदी सिनेमा में अपनी
अदाकारी से एक्टर ने अपना खूब जलवा बिखेरा है। बता दें 40 साल के लम्बे करियर में
अन्नू कपूर एक सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर भी पहचान बनाई।

1674990661 7475c990f6अन्नू कपूर काफी फिल्मों
में काम कर दिग्गज एक्टर के रूप में अपने 40 साल के करियर में काफी सुपर हिट
फिल्मे दे चुके है। इस दौरान अन्नू कपूर ने फिल्म मंडी
, उत्सव, दामुल, डर, तेजाब, एलान ए जंग, जमाई राजा, चालबाज, मुआवजा जमीन का, ड्रीम गर्ल, अर्जुन, ऐतराज और सूरज पर मंगल भारी जैसी कई फिल्मों
में काम किया है।

बता दें बीते 26
जनवरी को अन्नू कपूर को सीने में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एक्टर अन्नू कपूर दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसे में
अन्नू कपूर के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आयी है
, वेटर्न एक्टर को रविवार
को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक्टर का दो दिनों तक अस्पताल में इलाज
चला है जिसके बाद आज उनको डिस्चार्ज कर दिए गया।

1674990679 whatsapp image 2023 01 29 at 1.05.35 pmदो दिनों तक
अन्नू कपूर का इलाज कार्डियोलॉजिस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स से हुआ है। जिनमे जीपीएस
साहनी
, रजनीश जैन,
राजीव पासी, बीएस विवेक और सुशांत वट्टल की टीम की देखरेख में उनका इलाज दो दिनों तक चला।
मीडिया जानकारी के मुताबिक अन्नू कपूर अब बिलकुल ठीक है और पहले से अच्छा महसूस कर
रहे है। ऐसे में साफ़ कहा जा रहा है अन्नू कपूर के फैंस की दुआए रंग लाई है
, यही कारण है आज अन्नू कपूर सही सलामत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।