वरुण सूद अपने काम के साथ-साथ अपने रिलेशनशिप्स को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते हैं। एक्टर को कई बार प्यार हुआ और उन्होंने खुलेआम अपने हर रिश्ता को दुनिया के सामने एक्सेप्ट किया। मगर दुख की बात तो ये है कि हर बार उन्हें प्यार में धोखा मिला है। उनका आखिरी रिलेशनशिप दिव्या अग्रवाल के साथ था। इन दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद थी। सोशल मीडिया पर भी ये कपल एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं चूकते थे। वहीं, जब भी किसी एक को लोग ट्रोल करते तो दूसरा ढाल की तरह उसे सपोर्ट करता।
हर दुख-सुख में एक-दूसरे का साथ देने के बाद भी इनका रिश्ता बुरी तरह टूट गया और बात सोशल मीडिया पर इतनी बिगड़ गई इस एक्स कपल के साथ इनके परिवार भी बहस में शामिल हो गए। किसी ने भी सामने वाले पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं, दिव्या को तो फिर से प्यार हो गया और उन्होंने सगाई भी कर ली। मगर वरुण की ज़िन्दगी में सूनापन रह गया। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसे सुनकर वरुण सूद के फैंस को ज़ोरदार झटका लग सकता है।
दरअसल, अब ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि वरुण की लाइफ में भी एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है। ऐसा उनके हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो को देखकर कहा जा रहा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि दिव्या से ब्रेकअप के साल भर बाद वरुण सूद को भी फिर प्यार हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, वरुण अब नितिभा कौल के साथ रिलेशनशिप में हैं और हाल ही में कपल ने एक क्यूट रील शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है।
इस रूमर्ड कपल ने ‘तुम क्या मिले’ गाने पर रील शेयर की है। इसमें दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, ये वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही इन दोनों फैंस और चाहने वाले अब इन्हे बधाइयां दे रहे हैं। आपको बता दें, नीतिभा को बिग बॉस 10 से पॉपुलैरिटी मिली थी। नितिभा एक पॉपुलर यूट्यूबर और एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा वो कुछ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। इससे पहले नितिभा गूगल इंडिया में काम करती थीं।
वहीं, अब सोशल मीडिया यूज़र्स वरुण और नीतिभा के इस रोमांटिक वीडियो पर जमकर रिएक्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं। सभी ने इन्हे नए रिश्ते के लिए मुकबारबाद दी हैं और इस कपल पर अपना प्यार लुटाया है। लेकिन अभी तक वरुण और नीतिभा ने अपने रिश्ते पर को भी टिप्पणी नहीं कि हैं। ऐसे में फैंस भी इनके कुबूलनामे का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।