लिव इन रिलेशन में रहेंगे वरुण धवन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लिव इन रिलेशन में रहेंगे वरुण धवन

NULL

हमें उस दौर को याद करना चाहिए जब रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ की खातिर घर खरीदा था और दोनों ने लंबा वक्त लिव इन रिलेशन में बिताया। उसके बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया। इतिहास किसी न किसी रूप में खुद को दोहराता हैै। अब लगता है वरुण धवन भी कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में मुंबई में नया घर खरीदा है, जिसकी ओपनिंग में कई सैलेब्स और उनके फै्रंड्स पहुंचे। इस दौरान उनकी सो-कॉल्ड गर्लफै्रंड नताशा दलाल भी नजर आईं। खबरें थी कि इस कपल का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन दोनों ने साथ आकर इन अफवाहों पर फुलस्टॉप लगा दिया है। बता दें कि वरुण और नताशा चाइल्डहुड फैं्रड हैं।

दोनों एक ही स्कूल से पढ़े हुए हैं। दोनों कई बार इवेंट और पार्टी में साथ-साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि कभी इन्होंने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशली एक्सेप्ट नहीं किया है। बीच में दोनों के एक ही फ्लैट में शिफ्ट होने की खबरें भी आई थीं। हालांकि वरुण ने पिता डेविड धवन ने उन्हें लिव इन रिलेशनशिप में रहने को साफ मना कर दिया था। अब वरुण ने नया घर ले लिया है तो ऐसे में हो सकता है ये कपल आने वाले टाइम में साथ शिफ्ट हो जाएं।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।