भेड़िया के नए पोस्टर में अलग अवतार में नजर आए Varun Dhawan, फैंस लुटा रहें प्यार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भेड़िया के नए पोस्टर में अलग अवतार में नजर आए Varun Dhawan, फैंस लुटा रहें प्यार

बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन एकदम अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। आज एक्टर की मच

बॉलीवुड के हैंडसम हंक
वरुण धवन एकदम अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। आज एक्टर की मच अवेटेड फिल्म भेड़िया
का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। फैंस पोस्टर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता
दें कि अपनी बॉलीवुड करियर के शुरुआत से ही वरुण धवन अलग-अलग कैरेक्टर में नजर आए
है। हाल ही में एक्टर की फैमिली एंटरटेनमेंट
जुग-जुग जियो बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। दर्शकों को फिल्म
खूब पसंद आई। अब वरुण धवन अपनी
क्रीचर कॉमेडी
फिल्म
भेड़ियाके साथ लोगों का दिल चुराने के लिए बिल्कुल तैयार
हैं।

1666008828 varun dhawan 3

कुछ दिन पहले वरुण धवन ने
अपनी फिल्म भेड़िया का लांच किया था। फैंस को टीजर खूब पसंद आया था। टीजर देख सोशल
मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस मिला था। अब एक बार फिर फिल्म का नया पोस्टर
रिवील किया गया है। पोस्टर में वरुण धवन और कृति सेनन का नया अवतार देख फैंस रोमांचित
है। बता दें कि पोस्टर में वरुण का ऐसा अवतार दिख रहा है जो आपने पहले कभी नहीं
देखा होगा। पोस्टर में वरुण में फुल मून के साथ दिख रहे हैं। एक्टर की आंखें बहुत
ही खतरनाक लग रही हैं। वहीं उनके अन्दर आग में जलता हुआ भेड़िया दिखाई दे रहा है।

इसके अलावा पोस्टर में
कृति सेनन भी बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं। सिर पर वॉर्म कैप लगाए,
मफलर लिए और शॉर्ट हेयर के साथ कृति डरी हुई
नजर आ रही हैं। पोस्टर में फिल्म के अन्य किरदार भी दिखाई दे रहे हैं। सबके चेहरे
पर डर का भाव दिख रहा है।


वरुण ने पोस्टर को शेयर करते
हुए फिल्म के रिलीज डेज को भी रिवील किया। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि अब
होगा जंगल में कांड! भेड़िया ट्रेलर 19 अक्टूबर को धूम मचा रहा है। बता दें कि फिल्म
को स्त्री डायरेक्टर अमर कौशिक निर्देशित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।