वरुण धवन ने डायरेक्टर एटली से मिलाया हाथ, क्या साउथ की सुपरहिट फिल्म थेरी के हिंदी रीमेक में आएंगे नजर? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वरुण धवन ने डायरेक्टर एटली से मिलाया हाथ, क्या साउथ की सुपरहिट फिल्म थेरी के हिंदी रीमेक में आएंगे नजर?

अब खबर आ रही हैं कि एक्टर वरुण धवन ने फेमस साउथ डायरेक्टर एटली के साथ एक नए

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपने जोशीले अंदाज़ और शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी ज़्यादातर फिल्मे सुपरहिट होती है, ऐसे में फैंस भी उनकी फिल्मो का इंतज़ार करते है। अक्सर वरुण भी सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्मों से जुड़े अपडेट भी शेयर करते रहते हैं। वही, अब खबर आ रही हैं कि एक्टर वरुण धवन ने फेमस साउथ डायरेक्टर एटली के साथ एक नए प्रोजेक्ट्स के लिए हाथ मिलाया है। 
1647685243 va,,
खबर है कि वरुण और एटली साथ मिलकर एक थ्रिलर फिल्म में काम करने वाले हैं। अभी इस खबर की पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि वो साउथ की सुपरहिट फिल्म थेरी के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं। दावा किया गया है कि, वरुण धवन ने एटली से मुलाकात की है। दोनों जल्द ही विजय और सामंथा की सुपरहिट फिल्म थेरी के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने एटली के फिल्म निर्माताओं से मिलकर बातचीत भी की है।
1647685258 8121ryggvul. ri
एटली कुमार के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विजय ने तीन अलग-अलग किरदार निभाए है, जबकि सामंथा ने उनकी पत्नी का रोल प्ले किया है। फिल्म की कहानी एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती हैं, जिसके परिवार को एक पॉलिटिशियन बहुत बेरहमी से मार देता है।
1647685272 varun dhawan swot
वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही राज मेहता के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी के अलावा अनिल कपूर और नीतू कपूर अभिनेता के माता-पिता की भूमिका में दिखाई देंगी। ये फिल्म 24 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर फिल्म भेड़िया में नजर आने वाले हैं। साथ ही वो फिल्म रणभूमि और मिस्टर लेले में भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।