3 साल बाद भारत वापस आई Priyanka Chopra के इस लुक पर भड़का यूजर्स का गुस्सा, बोले- ‘अब देसी नहीं लगती...’ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

3 साल बाद भारत वापस आई Priyanka Chopra के इस लुक पर भड़का यूजर्स का गुस्सा, बोले- ‘अब देसी नहीं लगती…’

3 साल बाद भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा का लुक लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। तभी तो

ब़ॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 3 साल के बाद अपने वतन यानि इंडिया लौटी है। मशहूर हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से
शादी करने के बाद
प्रियंका चोपड़ा
अपने पति के साथ अमेरिका में ही सेंटल हो गई। उस वक्त से लेकर उनका हर एक फैन बस
इसी इंतजार में रहता है कि प्रियंका चोपड़ा कब भारत वापस आएंगी। कुछ दिनों पहले ही
प्रियंका चोपड़ा भारत वापस आई है और उन्हें देखकर फैंस की खुशी तो सातवें आसमान पर
है। हालांकि इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के एक लुक पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा
रहा है। कई यूजर्स का मानना है कि उन पर अब पूरी तरह से विदेशी रंग चढ़ चुका है।

Priyanka Chopra, Nick Jonas marry in traditional Hindu ceremony - OrissaPOST

विदेश में सेटल
होने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा को किसी खास मौके पर या किसी त्य़ौहार पर ट्रेडिशनल
अंदाज में देखकर इंडिया में उनके फैंस काफी खुश होते है, लेकिन हाल में 3 साल बाद
भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा का लुक लगता है लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। तभी तो
सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ उनकी हेयरसटाइल का मजाक बनाया जा रहा है, तो वहीं अब
कुछ यूजर्स तो उन्हें देशी मानने से ही इनकार करते दिख रहे है।

हाल ही में प्रियंका
चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो मुंबई में एक
इंवेंट में पहुंची हुई थी। इस दौरान एक्ट्रेस कार से उतरती है और फिर पैपराजी के
सामने खड़ी होकर पोज देने लगती हैं। प्रियंका ने इस इवेंट के लिए व्हाइट कलर का
क्रॉप टॉप और ऑफ व्हाइट प्लाजो पैंट कैरी किया हुआ था। साथ ही सबसे ज्यादा चर्ता
हुई प्रियंका चोपड़ा के हेयरस्टाइल की। कई यूजर्स को उनके बालों की स्टाइल पसंद आ
रही है, तो वहीं किसी को बिलकुल भी रास नहीं आ रही है।

1667463609 screenshot 1

1667463618 screenshot 2

1667463626 screenshot 3

1667463633 screenshot 4

1667463642 screenshot 5

1667463658 screenshot 7

1667463666 screenshot 8

1667463676 screenshot 9

प्रियंका चोपड़ा के
इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,
ये देसी गर्ल नहीं
हैं
, अब विदेशी गर्ल हो गईं हैं, तो वहीं किसी
ने कमेंट किया,
इनकी हेयरस्टाइल बहुच फनी
लग रही है
’, तो वहीं किसी ने कहा कि
ये अब इंडियन नहीं लगती है। साथ ही कुछ लोगों ने तो प्रियंका चोपड़ा से
देसी गर्लटैग भी छीनने की बात कह डाली।

Priyanka Chopra returns to India after 3 years, binge watches Koffee With  Karan at home - India Today

प्रियंका चोपड़ा
के भारत लौटने पर तमाम यूजर्स ने उनसे ये सवाल भी किया था कि वो आखिर अपनी बेटी को
छोड़ कर क्यों आई है और इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया था, लेकिन अब तो प्रियंका
चोपड़ा का लुक भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।