'नशे में ट्वीट करती हो'? साउथ एक्टर Pawan Kalyan को आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बताने पर ट्रोल हुई Urvashi - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘नशे में ट्वीट करती हो’? साउथ एक्टर Pawan Kalyan को आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बताने पर ट्रोल हुई Urvashi

वही सामने आई इस ट्वीट से उर्वशी ट्रॉल्लिंग का शिकार होते हुई दिखाई दी है। बता दे, उर्वशी

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने बेबाक अंदाज से जानी जाती है एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अपनी निजी की अपडेट अपने चाहने वालो और फैंस को देते हुई दिखाई देती है। अकसर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर देती है जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ता है, साथ ही ऐसे ही पोस्ट से एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आती हुई दिखाई देती है।
1690531671 355424125 6677969555581357 469895627610532081 n
इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत से अपने अफेयर की अफवाहों को लेकर भी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थी, वही अफेयर की खबरों से एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर भी इसका असर पड़ता हुआ दिखाई दिया था। वही अब एक बार फिर एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आई है। दरअसल उर्वशी ने एक बार फिर कुछ ऐसा कर दिया है जिसके कारण वो ट्रोल हुई, उर्वशी ने साउथ एक्टर  पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बताना।
1690531688 363387529 953792585734479 4516557646536665735 n
वही सामने आई इस ट्वीट से उर्वशी ट्रॉल्लिंग का शिकार होते हुई दिखाई दी है। बता दे, उर्वशी रौतेला साउथ एक्टर पवन कल्याण के साथ फिल्म ‘ब्रो द अवतार’ में नजर आने वाली है।लेकिन इस फिल्म की कहानी से ज्यादा उर्वशी इस ट्वीट से ट्रोलर्स के निशाने पर आई है। फिल्म रिलीज़ से पहले बीती रात एक्ट्रेस ने अपने को-एक्टर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘हमारी फिल्म #BroTheAvatar में आंध्र प्रदेश के सम्मानित मुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करके खुशी हुई। 

आगे एक्ट्रेस ने लिखा- 28 जुलाई को ये फिल्म दुनियाभर में रिलीज़ होने को तैयार है, जिसकी कहानी एक अहंकारी व्यक्ति के बारे में है जिसे मृत्यु के बाद अपनी गलतियों को सुधरने का दूसरा मौका मिलता है। वहीं उर्वशी के इस ट्वीट के बाद यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे है साथ ही कुछ यूजर उन्हें बेवक़ूफ़ बता रहे है। वही एक यूजर ने उर्वशी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा- उन्होंने राज्य की राजनीती पर ज्ञान  दिया है।
1690531807 screenshot 3
1690531811 screenshot 4
1690531816 screenshot 5
वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दे, कि उर्वशी साउथ एक्टर पवन के साथ पहली बार काम करते हुए नजर आने वाली है। इसी के साथ ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है जिसकी लोग काफी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे है साथ ही इस फिल्म को लोगों से अच्छा रिस्पांस मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।