उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पर हुए 45 मिलियन फॉलोअर्स, एक्ट्रेस ने खतरनाक स्टंट कर मनाया जश्न - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पर हुए 45 मिलियन फॉलोअर्स, एक्ट्रेस ने खतरनाक स्टंट कर मनाया जश्न

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनकी लाइफ की छोटी- बड़ी सभी अपडेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनकी लाइफ की छोटी- बड़ी सभी अपडेट उनके इंस्टाग्राम से फैंस को आसानी से मिल जाती है। साथ ही उनकी खूबसूरती और हॉटनेस का परचम उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लहराता रहता है। वो हमेशा टिप- टॉप बनकर अपने जलवे दिखाती है। वो अपनी बोल्ड तस्वीरों और फैशन सेंस को लेकर हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। उनके फैंस उन पर जान छिड़कते है। बहुत कम उम्र में ही वह अपनी कड़ी मेहनत से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन गई हैं। उनकी इसी मेहनत ने उन्हें एक और उपलब्धि दिलाई है, हाल ही में उनके सोशल मीडिया पर 45 मिलियन फॉलोअर्स हो गए है। इसकी खुशी उन्होंने एक खतरनाक स्टंट करके जाहिर किया।
1642227064 271393455 429831548883525 8754384621879166505 n
उर्वशी अभी दुबई में है और वही पर उन्होंने यह वीडियो शूट किया है। वीडियो में वह ग्लास कैपसूल में ऊपर से नीचे की ओर फिसलती हुई दिखाई दे रही हैं, जो काफी ऊंचाई पर है। उर्वशी ने एक मैट के सहारे इस खतरनाक स्टंट को अंजाम दिया है। उन्हें रबर के मैट के सहारे एक बिल्डिंग के फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर स्लाइड करते हुए देखा जा सकता है। ग्लास कैपसूल से दुबई का नजारा भी दिख रहा है। उर्वशी ने यह वीडियो अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस को थैंक्स कहने का यह उर्वशी का अपना तरीका है।

इस वीडियो में वह बिना किसी डर या संकोच के पूरे आत्मविश्वास और खुशी के साथ फिसलती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे पर छाई हंसी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि खुशी के मारे फूले नहीं समा पा रही हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ओएमजी 45 मिलियन। वर्ल्ड के टॉप से स्लाइड कर रही हूं। मैं आप सभी से बेहद प्यार करती हूं। ग्लास बॉटम स्लाइड से नीचे जाते हुए मैं इसका जश्न मना रही हूं।’ 

1642227079 270037948 386562769822771 4886706201997803344 n
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी जल्द ही वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में नजर आएंगी। इस सीरीज में उनके साथ रणदीप हुड्डा भी होंगे। वह, थ्रिलर फिल्म ‘ब्लैक रोज’ के साथ-साथ ‘थिरुट्टू पायले 2’ के हिंदी रीमेक में भी मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें हाल ही में मिस यूनिवर्स पेजेंट 2021 को जज करते हुए भी देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।