बीच सड़क हॉट ड्रेस में पोज दे रही थीं उर्फी जावेद, मुंह से गुटखा थूक कर फैन ने कर दी ये हरकत

उर्फी का फैन जब उनके साथ सेल्फी लेने आता है तो उसके मुंह में गुटखा होता है। लेकिन

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अपनी ड्रेसिंग सेंस और अतरंगी अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। ऐसा शायद ही कोई ऐसा दिन होता है जब उर्फी का अतरंगी अंदाज देखने को नहीं मिलता है। उर्फी के लिए फैंस की दीवानगी अब सिर चढ़कर बोल रही है। तभी तो उर्फी के साथ सेल्फी लेने के लिए एक शख्स ने ऐसी हरकत कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस संग वायरल वीडियो के बाद उर्फी जावेद एक बार फिर से यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। 
1643694627 fio k ewyaakdp8
 एक्ट्रेस का हाल ही में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ एक आदमी मुंह में गुटखा खाए हुए नजर आ रहा है। उर्फी कटी फटी शार्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस आउटफिट के साथ हाई हील्स सैंडल कैरी किया है।
 वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी का फैन जब उनके साथ सेल्फी लेने आता है तो उसके मुंह में गुटखा होता है। लेकिन उर्फी संग फोटो क्लिक कराने के लिए वो उर्फी के सामने खड़े होकर वहीं बीच सड़क पर गुटखा थूक देता है। इसके बाद शख्स उर्फी को पकड़कर उनके साथ सेल्फी लेने लगता है। शख्स के सड़क पर गुटखा थूकने से उर्फी जावेद पहले तो थोड़ा अनफंर्टेबल होती हुई दिख रही हैं, लेकिन बाद में वो शख्स की इस हरकत पर जोर-जोर से हंसने लगती हैं। 
उर्फी के इस वीडियो पर यूजर्स ने अजीबोगरीब कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये भी एक्टर है संजय वर्मा भोजपुरी का’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हंसी नहीं आर रही है तो भी हंस रही हैं’। तीसरे यूजर ने लिखा की दोनों गवार है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मीडिया वाले इसको क्यों कवर करते हैं पता नहीं’।
1643694719 urfi javed sizzles in a red plunging neckline dress 001
उर्फी अपनी ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्फी बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थी। इसके अलावा वो कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उर्फी अपने फैंस को अक्सर एंटरटेन करती रहती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।