मिथुन की पहली पत्नी हेलेना आज है बॉलीवुड से दूर और कर रही है ये काम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मिथुन की पहली पत्नी हेलेना आज है बॉलीवुड से दूर और कर रही है ये काम

NULL

मिथुन चक्रबोर्ती अपनी पर्सनल लाइफ लेकर शुरू से ही चर्चा में रहे है। बेबाक अंदाज में अपने निजी जीवन के बारे में बात करने वाले मिथुन की जिंदगी का कोई राज़ ऐसा नहीं होगा जिसके बारे में वो कभी घबराये हो पर अपनी पहली बीवी के बारे में बात करते हुए मिथुन थोड़ा कतराते है।

5 293आज हम आपको मिथुन दा की पहली पत्नी के बारे में ख़ास बताने जा रहे है जो शायद आप नहीं जानते होंगे। आपको
बता दें कि मिथुन ने 2 शादियां की थीं। मिथुन की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक हैं। 70 के दशक में हेलेना फैशन वर्ल्ड का जाना माना नाम थीं। साल 1980 में उन्होंने जुदाई से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

2 572हालांकि इस फिल्म में वो साइड रोल में थीं। इसके बाद भी हेलेना ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। वहीं मिथुन अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सारिका से ब्रेकअप के बाद काफी दुखी थे। उसके बाद फिर मिथुन की मुलाकात हेलेना से हुई और दोनों को ही पहली नजर में एक दूसरे से प्यार हो गया।

3 466बताया जाता है की मिथुन और हेलेना ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी लेकिन ये खबर जब बॉलीवुड में फ़ैल गयी तो इन दोनों ने सबके सामने अपनी शादी की हकीकत को सबके के सामने कबूल कर लिया।

1 876पर ये शादी ज्यादा नहीं चल पायी और साल 1980 में दोनों एक दुसरे से अलग हो गए। हर किसी को इस बात से झटका जरूर लगा था की एक वक्त एक दूसरे से बेहद प्यार करने वाला कपल अचानक ऐसे कैसे अलग हो गया।

4 476मिथुन से अलग होने के बाद हेलेना ने बॉलीवुड से दूरी बना ली और वो भारत छोड़ कर न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो गई। डेल्टा एयरलाइन्स में फ्लाइट अटेंडेंट का काम कर रही हैं। मिथुन और हेलेना का अब कोई कॉन्टैक्ट नहीं है। लेकिन फिर भी हेलेना अब खुद के बलबूते पर जी रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।