एक ही समय में तीन-तीन लड़कियों से था रिश्ता, कॉलेज में 'प्लेबॉय थे संजय दत्त' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एक ही समय में तीन-तीन लड़कियों से था रिश्ता, कॉलेज में ‘प्लेबॉय थे संजय दत्त’

NULL

हाल ही में संजय दत्त की आने वाली फिल्म भूमि का चौथा पोस्टर रिलीज़ किया गया। इस फिल्म में संजय एक पिता के किरदार में है और उन्होंने बताया की इस फिल्म की कहानी पिता और बेटी के आपसी संबंधों पर केन्द्रित है। फिल्म के प्रमोशन के चलते संजय इन दिनों मीडिया से खूब मिल रहे है।

1 735आपको बता दें कुछ समय पहले ही संजय दत्त अपनी सजा पूरी करने के बाद जेल से लौटे है। इस मौके पर उनसे कुछ निजी सवाल भी पूछे गए जिनका संजय ने बड़े ही बेबाकी से जवाब दिया। एक टीवी चैनल के इंटरव्यू के दौरान संजय ने अपने जीवन से जुडी कई अहम कहानियों के बारे में बताया और साथ ही ये भी बताया की पुराने संजय दत्त से आज के संजय दत्त में कितने बदलाव आ गए है।

2 443संजय ने कबूल किया जो कुछ उनसे हुआ वो गलत था और कभी नहीं करना चाहिए था। लेकिन उन्हें ख़ुशी है की वो एक इमानदार नागरिक है और देश की इज्जत करते है। देश के कानून की सजा को उन्होंने स्वीकार किया और अपनी गलती की सजा भी काटी।

3 400अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में संजय को सजा सुनाई गयी थी। संजय ने उस बारे में पूरी जानकारी दी की वो एक गलती थी और वो जिंदगी में कभी ऐसा कदम दोबारा नहीं उठाएंगे।

4 358संजय ने अपनी ड्रग्स की लत से लेकर कॉलेज के किस्सों पर भी बात की। उन्होंने बताया की वो कॉलेज के दिनों में एक प्ले बॉय की छवि वाले इंसान थे। एक ही समय पर तीन -तीन लड़कियों से उनका अफेयर चल रहा था।

5 302संजय बताते है की वो उस वक्त इतनी चालाकी से ये काम कर रहे थे की कॉलेज खत्म होने के बाद भी उन लड़कियों को कभी एक दुसरे के बारे में पता नहीं लग पाया। संजय आज उन सभी गलतियों को भूलना चाहते है लेकिन उनका मानना है की इन चीजों से उन्होंने काफी सीख ली है। अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि उनकी कहानी भी बाकी सभी युवाओं की तरह क्रेजी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।