जैसा की फिल्म के टायटल से ही स्पष्ट हो रहा है कि परिंदा परेशान है। लेकिन परिंदा है कौन और किस वजह से परेशान है। इसके लिए फिल्म की कहानी के बारे में थोड़ा जानना होगा। परेशान परिंदा यह फिल्म है एक मध्यम वर्गीय आईटी प्रोफेशनल लड़के नील (मीराज शाह) के प्यार की, जो मिनी (साक्षी सिंह) नाम की लड़की के प्यार में फंस जाता है। लेकिन उसे यह नहीं पता होता है कि उसका बैक ग्राउंड क्या है। दरअसल, अंजाने में नील जिस मिनी को प्यार करता है। वह एक कुख्यात डॉन राजू भाई की बेटी है।
नील को इसका जरा भी एहसास नहीं है कि अंडरवर्ल्ड के लोग उसे एक गलती के चलते अपनी दुनियां में शामिल कर रहे हैं। फिलहाल परिस्थितियां बदलती रहती हैं। ड्रीम्ज प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित फिल्म परेशान परिंदा की निर्मात्री डॉ. रचेल सिंह हैं, जबकि फिल्म का निर्देेशन देवेश प्रताप सिंह का है। फिल्म के मुख्य किरदारों में मीराज शाह और साक्षी सिंह के अलावा पंकज कुमार, अवतार सिंह भुल्लर भी हैं।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार