बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता कहे जाने वाले सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी उनके फैंस के दिलों में ज़िंदा हैं। ऐसे में सुशांत की यादें अब एक बार फिर से और भी ज्यादा ताजा हो गयी हैं। जब ये खबर सुनने को मिली है की उनके फिर एक करीबी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया हैं। सोशल मीडिया पर खबर सामने आते ही सुशांत के फैंस और उनकी फॅमिली की आँखें एक बार फिर से नम हो गयी हैं।
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के पालतू कुत्ते फज का निधन हो गया है. ये वही फज है, जो सुशांत की मौत के बाद महीनों तक उनकी याद में एक्टर की फोटो के पास घूमता रहता था, उस दौरान सुशांत के इस पालतू डॉग की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 3 साल बाद अब उनके बेजुबान दोस्त ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर को सुनकर यकीनन सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का दिल टूट गया है।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में फज सुशांत सिंह राजपूत के माथे को चूम रहा है। दूसरी तस्वीर में फज प्रियंका के साथ खेल रहा है। प्रियंका ने इन तस्वीरों के साथ लिखा है, ‘तुमने अपने दोस्त के स्वर्ग राज को ज्वाइन कर ही लिया। हम भी जल्दी ही तुम्हारा साथ देंगे। तब तक दिल दुखता रहेगा।’ सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका के इमोशनल ट्वीट के बाद फैंस काफी दुखी हो गए हैं और रिएक्शन दे रहे हैं।
उनके इस ट्वीट के बाद फैंस ने भी फज को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा- ‘खुद को संभालिए। ये खबर वाकई काफी दुखद है। लेकिन खुशी की बात ये है कि फज आखिरकार अपने दोस्त के पास पहुंच गया है’। वहीं दूसरे फैन ने शोक जताते हुए लिखा- ‘फज सुशांत का एक सच्चा दोस्त था। आपकी आत्मा को शांति मिले’।
आपको बता दें कि सुशांत के निधन के बाद फज काफी अकेला हो गया था। ऐसी खबरें आई थीं कि वह ठीक से खा-पी नहीं रहा है और बीमार हो गया है। फिर एक्टर के परिवार ने उसका काफी ख्याल रखा जिसकी वजह से वह धीरे-धीरे ठीक हो पाया। हालांकि, अब उसके निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर फैल गई है।