टीवी एक्ट्रेस हेली शाह ने ऐश्वर्या को बताया रानी.., कांस फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस से हुई थी मुलाकात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

टीवी एक्ट्रेस हेली शाह ने ऐश्वर्या को बताया रानी.., कांस फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस से हुई थी मुलाकात

कांस में हेली का एक और सपना पूरा हुआ जब वो बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड एश्वर्या

टीवी दुनिया की जानी मानी
एक्ट्रेस हेली शाह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। हेली की तगड़ी फैन फॉलोइंग
है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस को लाखों लोग फॉलो करते है। हेली सिर्फ सीरीयल्स
में ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। हाल ही में हेली कांस फिल्म फेस्टिवल
में शामिल हुई थी। किसी भी स्टार का सपना होता है कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा
होना। ऐसे में हेली के लिए ये सम्मान की बात थी। लेकिन कांस में हेली का एक और सपना
पूरा हुआ जब वो बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड एश्वर्या राय बच्चन से मिली
थी। अब एक इंटरव्यू में हेली ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें कैसा
फील हुआ।

1661675394 301389906 175120885050152 8400248103876936328 n

कांस फिल्म फेस्टिवल में
एश्वर्या राय का जलवा इस बार भी कायम रहा। एश्वर्या के साथ पति अभिषेक बच्चन भी
फेस्टिवल में नजर आए थे। हेली शाह भी इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई।
इस दौरान हेली को एश्वर्या राय से मिलने का मौका मिला।
हेली ने ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ अच्छा वक्त बिताया था,
जिसके बारे में उन्होंने बात की है।

1661675440 298171332 779573386524885 710777836779788527 n

एक मीडिया हाउस
को दिए इंटरव्यू में हेली शाह ने बताया है कि
, ऐश्वर्या से मिलकर उन्हें कैसा महसूस हुआ था। एक्ट्रेस ने
कहा
, “ऐश्वर्या राय और अभिषेक
बच्चन से मिलना बहुत अमेजिंग था। मैं ऐश्वर्या राय से दो बार मिली थी
, रेड कार्पेट से पहले और एक बार पेरिस में
पार्टी के दौरान। यह बहुत अच्छा था। मैं इसे शब्दों में बता नहीं सकती।

1661675545 281890257 176206838094261 7549141139201658046 n

हेली ने आगे
बताया कि, वह (ऐश्वर्या) बहुत सुंदर हैं और वह एक रानी की तरह हैं। मैंने अभिषेक
बच्चन के साथ लगभग 15 मिनट बिताए और हमने प्रो-कबड्डी समेत कई चीजों पर खूब बात की।
वह बहुत गर्मजोशी से भरे इंसान हैं और मुझे यह बहुत पसंद आया।

1661675561 282046171 408810167782762 9056096984780664443 n

बता दें कि कांस
फिल्म फेस्टिवल में हेली की फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। हेली ने टीवी पर
कई सालों तक राज किया है। फिल्म
काया पलट से हेली ने फिल्मों की
दूनिया में डेब्यू किया। हेली जल्द ही वह
जिबाहमें नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।