महाभारत में ‘द्रौपदी’ के रोल से तबाह हो गया था इस अभिनेत्री का करियर और अब ये... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाभारत में ‘द्रौपदी’ के रोल से तबाह हो गया था इस अभिनेत्री का करियर और अब ये…

NULL

आपको और हमे भी शायद ये लगता होगा की एक बार अगर कोई पोपुलर हो जाए तो जिंदगी बदल जाती है। ये तो सच है की जिंदगी बदल जाती है लेकिन बदलती किस तरह है ‘सकारात्मक या नकारात्मक’, ये अहम बात है। ऐसा ही कुछ हुआ जो पॉपुलर होने के बाद भी आज फ़िल्मी दुनियां से कोसों दूर हैं। हम बात कर रहे है मशहूर अभिनेत्री रूपा गांगुली, जिन्होंने बीआर चोपड़ा का ‘महाभारत’ सीरियल में द्रौपदी का किरदार निभाया था और लोगों के दिलों में ख़ास जगह बनाई थी।

2 370इस रोल ने उन्हें बहुत लोकप्रियता दिलाई पर साथ ही उनका अभिनय करियर खत्म कर दिया। ये बहुत काम लोग जानते होंगे की द्रौपदी के रोल के बाद रूपा गांगुली डिप्रेशन में आ गयी थी और उनका एक बड़ी अभिनेत्री का सपना चकनाचूर हो गया था। रूपा गांगुली ने द्रौपदी के रोल से पहले कई बंगाली फिल्मों में भी अभिनय किया था पर उन्हें ख़ास सफलता नहीं मिली।

7 102रूपा ने एक इंटरव्यू में कहा की मेने बहुत से रोल किये है पर लोग मुझे द्रौपदी के रोल से ही जानते हैं, उससे पहले भी मेने यादगार रोल किया है बंगाली फिल्मो में पर तब मुझे इतनी पॉपुलरटी नहीं मिली थी।

11 8उन्होंने कहा की मेरी जिन्दगी की सबसे बड़ी गलती थी की मेने द्रौपदी का रोल किया क्योकि इस रोल के बाद मुझे अनेक अज्ञात कॉल आने लगे और मुझे पैसों का लालच दे अपने घर बुलातें थे कुछ लोगो ने तो हद ही पार कर दी मुझे ‘One Night Stand’ के लिए भी बुलाने लगे।

5 259रूपा ने कहा की में ऐसे कॉल से तंग आ चुकी थी और कुछ परिवारिक प्रॉब्लम के कारण मेने फिल्मो की दुनियां से कदम पीछे हटा लिए। अपन घर सबको प्यारा होता है पर उसी घर में जब कोई अपना नहीं रहता है तो वो घर छोड़ देना ही सही होता है।

4 301ऐसा ही हुआ रूपा के साथ पति से अनबन रहती थी और वो उसे छोड़ना चाहती थी। इन सब में उनकी मदद कि उनके एक दोस्त ने और उस के सहारे से आज रूपा अपनी जिन्दगी में दुनियां से कदम से कदम मिलाकर चल रहीं हैं।

3 335रूपा गांगुली अब फ़िल्मी दुनियां से दूर हो अब राजनीति में अपनी किस्मत अजमा रहीं हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। भाजपा के साथ से वो देश की राजनीति में अपना अहम नाम बनाना चाहती है और इसीलिए उन्होंने प्रयास भी शुरू कर दियें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।