सुपरस्टार रजनीकांत - चिरंजीवी को एक्टिंग सिखाने वाले गुरु और निर्देशक का हुआ निधन, शोक में फिल्म इंडस्ट्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुपरस्टार रजनीकांत – चिरंजीवी को एक्टिंग सिखाने वाले गुरु और निर्देशक का हुआ निधन, शोक में फिल्म इंडस्ट्री

सुपरस्टार रजनीकांत और मेगास्टार चिरंजीवी एवं राजेंद, प्रसाद के गुरू रहे प्रसिद्ध अभिनेता तथा निर्देशक देवदास कनकला का

सुपरस्टार रजनीकांत और मेगास्टार चिरंजीवी एवं राजेंद, प्रसाद के गुरू रहे प्रसिद्ध अभिनेता तथा निर्देशक देवदास कनकला का शुक्रवार को यहां एक कारपोरेट अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। 
1564819522 3
दास कनकाला का जन्म 30 जुलाई 1945 को हुआ था। देवदास कनकाला के पिता का नाम तातय्या नायडू और माता का नाम महालक्ष्म्म्मा था। 
1564819528 5
देवदास कनकाला के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम राजीव कनकाला और बेटी की नाम श्रीलक्ष्मी कनकाला। राजीव कनकाला ने मशहूर टीवी एंकर सुमा के साथ शादी की है।
1564819538 devadas
आंध प्रदेश में जन्मे देवदास मुख्य रूप से तेलुगू भाषा की फिल्मों में दिखाई दिए। सुपरस्टार रजनीकांत समेत कई अभिनेता एवं कलाकार उनके शिष्य हैं। वह अभिनेता राजीव कनकला और अभिनेत्री श्री लक्ष्मी के पिता और टी वी एंकर सुमा कनकला के ससुर थे। 
1564819545 devadas kanakala family
देवदास ने हैदराबाद में अभिनय स्कूल की भी स्थापना की थी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने वरिष्ठ फिल्म कलाकार देवदास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 
1564819550 5
चंद्रशेखर राव ने आगे कहा कि देवदास ने अपने फिल्म संस्थान के माध्यम से कई अभिनेताओं को प्रशिक्षित किया। उनके निधन से तेलुगु फिल्म उद्योग जगत में बहुत बड़ रिक्त स्थान उत्पन्न हो गया है। उन्होंने देवदास के परिजनों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
1564819567 hh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।